Vodafone Idea की मांग, 1 जीबी डेटा की कीमत हो 35 रुपये

Vodafone Idea मोबाइल डेटा की दर प्रति गीगाबाइट 35 रुपये करने की मांग की है और 1 अप्रैल 2020 से मिनिममम मासिक कनेक्शन शुल्क को 50 रुपये करने की मांग की है।

Vodafone Idea की मांग, 1 जीबी डेटा की कीमत हो 35 रुपये

Vodafone Idea ने कॉल रेट को 6 पैसा प्रति मिनट करने की मांग की है

ख़ास बातें
  • Vodafone Idea ने मोबाइल डेटा की दर 35 रुपये प्रति जीबी करने की मांग की है
  • कंपनी ने कॉल की दर को भी 6 पैसा प्रति मिनट करने को कहा है
  • इस समय भारत में मोबाइल डेटा की कीमत 4 से 5 रुपये प्रति जीबी है
विज्ञापन
Vodafone Idea ने मोबाइल डेटा की दर महंगी करने की मांग की है। कंपनी ने प्रस्ताव रखा है कि मोबाइल डेटा की दर को बढ़ा कर 35 रुपये प्रति जीबी कर दिया जाए। बता दें कि यदि ऐसा होता है और आपके पास वोडाफोन या आइडिया का कनेक्शन है, तो आपको जल्द ही डेटा के लिए सात से आठ गुना पैसे चुकाने होंगे।  इतना ही नहीं, कंपनी एक फिक्स मासिक शुल्क के साथ कॉल रेट को भी छह पैसा प्रति मिनट करने की मांग कर रही है। फिलहाल मोबाइल डेटा के लिए यूज़र्स से चार से पांच रुपये प्रति जीबी शुल्क लिया जाता है। इसके अलावा कॉलिंग भी वोडाफोन से वोडाफोन मुफ्त होती है और अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए ग्राहक 1 से 1.5 पैसा प्रति मिनट चार्ज देते हैं।

Vodafone Idea का कहना है कि डेटा और कॉलिंग के शुल्क में बढ़ोतरी की मांग कंपनी को हो रहे नुक्सान की भरपाई के लिए की गई है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के मुताबिक, वोडाफोन आइडिया इस समय करीब 53 हजार करोड़ रुपये एजीआर के बकाए के बोझ तले दबी हुई है। इसको लेकर वोडाफोन आइडिया ने एजीआर बकाये के भुगतान के लिए 18 साल की समयसीमा भी मांगी है और साथ ही ब्याज़ और जुर्माने के भुगतान से तीन साल की छूट मिलने की मांग भी की है। 

कंपनी ने दूरसंचार मंत्रालय (DoT) को एक पत्र भी लिखा है। इसमें कंपनी ने मोबाइल डेटा की दर प्रति गीगाबाइट 35 रुपये करने की मांग की है और 1 अप्रैल 2020 से मिनिममम मासिक कनेक्शन शुल्क को 50 रुपये करने की मांग की है। जैसा कि हमने ऊपर बताया है कि फिलहाल भारत में मोबाइल इंटरनेट के लिए ग्राहक 4 से 5 रुपये प्रति जीबी शुल्क देते हैं।

याद दिला दें कि कुछ महीनों पहले ही भारत में वोडाफोन आइडिया समेत एयरटेल और जिसो ने कॉल और इंटरनेट की दर को बढ़ाया था। कॉल और डेटा में यह 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी थी और अब इसके तीन महीनों के भीरत वोडाफोन और आइडिया डेटा और कॉल की दर को सात से आठ गुना बढ़ाने का प्रसताव रख रहे हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, Vodafone Idea
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »