Vodafone Idea (Vi) ने लक्षद्वीप में लॉन्च की 4G सर्विस

कंपनी यहां के 20 हजार से ज्यादा रेजिडेंट्स और अनगिनत सैलानियों को बेहतर नेटवर्क दे सकेगी।

Vodafone Idea (Vi) ने लक्षद्वीप में लॉन्च की 4G सर्विस

Vodafone Idea (Vi) ने अपनी 4G सर्विसेज के विस्तार में एक और छलांग लगाई है।

ख़ास बातें
  • लक्षद्वीप में 4G नेटवर्क पहुंचाने के बाद कंपनी को कई तरह से लाभ की उम्मीद
  • अगाती और कावारती में कंपनी ने अपना GIGAnet नेटवर्क किया लॉन्च
  • 20 हजार से ज्यादा रेजिडेंट्स और अनगिनत सैलानियों को होगा फायदा
विज्ञापन
Vodafone Idea (Vi) ने अपनी 4G सर्विसेज के विस्तार में एक और छलांग लगाई है। टेलीकॉम ऑपरेटर ने अपनी 4G सर्विसेज को अब लक्षद्वीप में लॉन्च कर दिया है। लक्षद्वीप में 4G नेटवर्क पहुंचाने के बाद कंपनी को कई तरह से लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे टेलीकॉम कंपनी यहां निवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी दे सकेगी, बिजनेसेस के लिए भी कंपनी बेहतर नेटवर्क उपलब्ध करवा सकेगी, साथ ही टूरिस्ट्स के लिए भी कंपनी की अब पहले बेहतर नेटवर्क सर्विसेज यहां मौजूद होंगी। 

वोडाफोन आइडिया भारत की तीसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जिसने लक्षद्वीप ने अपनी 4G सर्विसेज उतार दी हैं। यहां पर अगाती और कावारती में कंपनी ने अपना GIGAnet नेटवर्क उपलब्ध करवा (via) दिया है। दरअसल ये दोनों ही जगहें ऐसी हैं जो लक्षद्वीप में सबसे ज्यादा विजिट की जाती हैं। कंपनी ने यहां पर नेटवर्क सर्विस के लिए 900 MHz, 1800 MHz, और 2100 MHz स्पेक्ट्रम बैंड्स का इस्तेमाल किया गया है। 

नेटवर्क कनेक्टिविटी के बाद कंपनी यहां के 20 हजार से ज्यादा रेजिडेंट्स और अनगिनत सैलानियों को बेहतर नेटवर्क दे सकेगी। कंपनी के केरल, तमिलनाडू के कलस्टर बिजनेस हेड R S Shantaram के अनुसार, Vi GIGAnet का लक्षद्वीप में लॉन्च एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके बाद कंपनी के 4G नेटवर्क की पहुंच रिमोट क्षेत्रों में भी उपलब्ध है। 

केरल और लक्षद्वीप में जियोग्राफी के लिहाज से काफी समानता है। साथ ही केरल यहां पर आईलैंड के सबसे नजदीक लगने वाला मेनलैंड है। यहां पर सांस्कृतिक समानताएं भी हैं। इसके अलावा इनकॉनॉमी के लिहाज से भी दोनों जगहें एक दूसरे पर निर्भर करती हैं। इस सर्विस लॉन्च के बाद से यहां ने केवल कनेक्टिविटी बढ़ेगी, बल्कि यहां पर रहने वाले लोगों के लिए एजुकेशन, बिजनेस और विकास के नए रास्ते खुलेंगे। वोडाफोन आइडिया भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जो देश में बड़े स्तर पर अपने नेटवर्क का विस्तार करती जा रही है।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »