Vodafone के 4 नए प्रीपेड लॉन्च, कीमत 24 रुपये से शुरू

269 रुपये वाले Vodafone Prepaid Pack अनलिमिटेड कॉल के साथ 4 जीबी डेटा मिलेगा। अनलिमिटेड कॉल की कोई सीमा नहीं होगी। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है और यूज़र्स 600 एसएमएस भेज पाएंगे।

Vodafone के 4 नए प्रीपेड लॉन्च, कीमत 24 रुपये से शुरू
ख़ास बातें
  • 199 रुपये वाले नए वोडाफोन प्लान की वैधता 21 दिनों की है
  • 129 रुपये वाले वोडाफोन प्लान की वैधता 14 दिनों की है
  • वोडाफोन के 24 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 100 ऑन-नेट नाइट कॉलिंग मिनट
विज्ञापन
Vodafone ने तीन नए प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत 129 रुपये से शुरू होती है और 269 रुपये तक जाती है। अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा फायदे के साथ 129 रुपये, 199 रुपये और 269 रुपये वाले तीन नए Vodafone प्लान के साथ यूज़र्स को वोडाफोन प्ले और ज़ी5 का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अतिरिक्त वोडाफोन ने 24 रुपये वाला प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इसमें यूज़र्स 100 ऑन-नेट कॉल मिनट पाएंगे। ये रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक उपलब्ध होंगे। लेकिन लोकल/ नेशनल कॉल के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकेंड के दर से शुल्क देना होगा। अभी Idea ने अपने सब्सक्राइबर्स इन प्लान को लाइव नहीं किया है।
 

Vodafone Rs. 269 recharge plan

269 रुपये वाले वोडाफोन प्रीपेड पैक अनलिमिटेड कॉल के साथ 4 जीबी डेटा मिलेगा। अनलिमिटेड कॉल की कोई सीमा नहीं होगी। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है और यूज़र्स 600 एसएमएस भेज पाएंगे। ग्राहकों को Vodafone Play और Zee5 का एक्सेस मिलेगा।
 
vodafone
 

Vodafone Rs. 199 plan

199 रुपये वाले नए वोडाफोन प्लान की वैधता 21 दिनों की है। यह अनलिमिटेड कॉल और हर दिन 1 जीबी डेटा के साथ आता है। यूज़र्स हर दिन 100 एसएमएस भेज पाएंगे। इस प्लान के साथ भी वोडाफोन प्ले और  ज़ी5 का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
 

Vodafone Rs. 129 plan

129 रुपये वाले वोडाफोन प्लान में यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉल, 2 जीबी और कुल 300 एसएमएस मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 14 दिनों की है। इस प्लान में भी वोडाफोन प्ले और Zee5 का सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा।
 

Vodafone Rs. 24 plan

वोडाफोन के 24 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 100 ऑन-नेट नाइट कॉलिंग मिनट मिलते हैं। इनकी वैधता 14 दिनों की है। ऑन-नेट कॉलिंग मिनट को रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे इस्तेमाल किया जा सकेगा। अन्य लोकल/ नेशनल कॉल के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकेंड की दर से शुल्क लगेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, Vodafone India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  6. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  7. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  8. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  10. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »