Rs 449 के प्लान में अब मिलेगा डेली 4GB डाटा और 1 साल तक का Zee5 Premium सब्सक्रिप्शन

कंपनी के 449 रुपये के प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज़ाना 100 एसएमएस की सुविधा अभी भी ज़ारी है। बता दें, इस प्लान की वैधता 56 दिन तक की है।

Rs 449 के प्लान में अब मिलेगा डेली 4GB डाटा और 1 साल तक का Zee5 Premium सब्सक्रिप्शन
ख़ास बातें
  • नए बेनेफिट्स Vi app पर लिस्ट हैं
  • 449 रुपये के प्रीपेड प्लान की वैधता 56 दिन की है
  • इस प्लान में वीकेंड डाटा रोलओवर और नाइट डाटा जैसे बेनेफिट शामिल हैं
विज्ञापन
Vi (Vodafone Idea) ने अपने लोकप्रिय रीचार्ज प्लान में अब डबल डाटा बेनेफिट और Zee5 सब्सक्रिप्शन प्रदान करने का ऐलान किया है। 449 रुपये का प्रीपेड प्लान अब 4 जीबी डेली डाटा बेनेफिट के साथ लिस्ट है, इससे पहले इस प्लान के तहत ग्राहकों को डेली 2 जीबी डाटा प्राप्त होता था। इसके अलावा, वीआई प्रीपेड प्लान में ज़ी5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी पेश किया गया है, जो कि एक नई पेशकश है। 449 रुपये के प्रीपेड प्लान में दिए जाने वाले नए बेनेफिट्स ग्राहकों को लुभाने के लिए पेश किए गए हैं।

इन बेनेफिट्स की जानकारी सबसे पहले Telecom Talk द्वारा सार्वजनिक की गई थी। Vi कंपनी अब अपने 449 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 4 जीबी डाटा दे रही है, जिसमें पहले 2 जीबी डाटा प्राप्त हुआ करता था। डाटा बेनेफिट के अलावा, प्रीपेड प्लान के तहत ग्राहकों को Zee5 Premium सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है, वो भी पूरे एक साल तक के लिए। ये तो रही एक्स्ट्रा बेनेफिट्स की बात, इन सब के अलावा कंपनी अपने कई प्लान्स के साथ नाइट फ्री डाटा, वीकेंड रोलओवर और Vi Movies & TV ऐप सब्सक्रिप्शन भी पेश करती है।

कंपनी के 449 रुपये के प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज़ाना 100 एसएमएस की सुविधा अभी भी ज़ारी है। बता दें, इस प्लान की वैधता 56 दिन तक की है।

गौरतलब है कि वीआई ने हाल ही में 267 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान पेश किया था, जो कि कंपनी की वेबसाइट और ऐप पर लिस्ट है। इस प्लान में ग्राहकों को 25GB डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग जैसे बेनेफिट मिलते हैं। साथ ही प्लान में प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस भी भेज सकते हैं। इस प्लान की वैधताा 30 दिन तक की है। इसके अलावा, प्लान में Vi Movies and TV ऐप सब्सक्रिप्शन शामिल है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »