• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Vi ने लॉन्च किया नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान, 28 दिनों तक रोज मिलेगा 1GB डेटा, फ्री SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग

Vi ने लॉन्च किया नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान, 28 दिनों तक रोज मिलेगा 1GB डेटा, फ्री SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग

Vi ने इस प्लान में कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स भी जोड़े हैं, जो यूजर्स के लिए इसे और फायदेमंद बनाते हैं। इसमें रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक यूजर्स को अनलिमिटेड इंटरनेट मिलेगा, वो भी बिना किसी डेटा कट के।

Vi ने लॉन्च किया नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान, 28 दिनों तक रोज मिलेगा 1GB डेटा, फ्री SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग

Photo Credit: Vodafone Idea

ख़ास बातें
  • नए Rs 340 के प्लान में हर दिन 1GB हाई-स्पीड डेटा और 100 SMS प्रति दिन
  • रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक यूजर्स को अनलिमिटेड इंटरनेट मिलेगा
  • जो डेटा वीकडेज में यूज नहीं हो पाता, वो वीकेंड में ऑटोमैटिकली जुड़ जाएगा
विज्ञापन
Vodafone Idea (Vi) ने एक नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत 340 रुपये रखी गई है। 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में यूजर्स को डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और SMS के साथ कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स मिलते हैं, जो इसे दूसरे रेगुलर प्लान्स से थोड़ा अलग बनाते हैं। कंपनी ने हाल ही में अपनी Wi-Fi कॉलिंग सर्विस को छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी शुरू किया। इससे पहले यह सर्विस दिल्ली, मुंबई, गुजरात, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और यूपी जैसे कई सर्कल्स में लाइव थी।

नए प्लान की बात करें तो Vi Rs 340 से रिचार्ज करने वाले यूजर्स को 28 दिनों तक हर दिन 1GB हाई-स्पीड डेटा, 100 SMS प्रति दिन और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। एक बार 1GB डेटा लिमिट खत्म हो जाने के बाद, इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी। वहीं, SMS लिमिट खत्म होने के बाद, यूजर्स को लोकल मैसेज के लिए 1 रुपये और STD मैसेज के लिए 1.5 रुपये चार्ज देना होगा।

Vi ने इस प्लान में कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स भी जोड़े हैं, जो यूजर्स के लिए इसे और फायदेमंद बनाते हैं। इसमें रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक यूजर्स को अनलिमिटेड इंटरनेट मिलेगा, वो भी बिना किसी डेटा कट के। इसके अलावा, जो डेटा वीकडेज में यूज नहीं हो पाता, वो वीकेंड में ऑटोमैटिकली जुड़ जाएगा, यानी शनिवार और रविवार को यूजर उस बचे हुए डेटा का इस्तेमाल कर पाएंगे।

इतना ही नहीं, अगर कभी डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाए, तो यूजर बैकअप डेटा भी क्लेम कर सकते हैं, जो उन्हें बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के मिलेगा। Vi इस प्लान में 1GB एक्स्ट्रा डेटा भी दे रहा है, जो यूजर अपनी जरूरत के मुताबिक यूज कर सकते हैं।

इससे अलग, बता दें कि Vodafone Idea (Vi) ने अपनी Wi-Fi कॉलिंग सर्विस को अब छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी शुरू कर दिया है। इससे पहले यह सर्विस दिल्ली, मुंबई, गुजरात, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और यूपी जैसे कई सर्कल्स में लाइव थी। Vi की Wi-Fi कॉलिंग सर्विस प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसके लिए किसी खास प्लान की जरूरत नहीं है, लेकिन आपका स्मार्टफोन और वाई-फाई नेटवर्क इस फीचर को सपोर्ट करना चाहिए। यूजर को बस फोन की Settings में जाकर Wi-Fi Calling ऑप्शन को ऑन करना होगा। कॉलिंग चार्ज वही रहेगा जो मोबाइल नेटवर्क पर होता है, कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा।

वहीं, दूसरी ओर Vodafone Idea ने बीते महीने मुंबई में अपनी 5G सर्विस को लॉन्च किया था और अब कंपनी भारत के 11 शहरों के क्रिकेट स्टेडियम में अपनी 5G सर्विस का विस्तार करने जा रही है। मौजूदा IPL T20 लीग मार्च से मई तक इन क्रिकेट स्टेडियमों में आयोजित हो रही है, जिसको देखते हुए कंपनी ने यूजर्स को फास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »