Vi ने लॉन्च किया नया REDX प्लान, Netflix OTT सब्सक्रिप्शन के साथ इन फायदों से लैस

Vodafone idea ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए एक नया REDX प्लान पेश किया है। इससे यूजर्स को कई लाभों के साथ प्रीमियम कनेक्टिविटी अनुभव प्रदान करना है।

Vi ने लॉन्च किया नया REDX प्लान, Netflix OTT सब्सक्रिप्शन के साथ इन फायदों से लैस

Photo Credit: Unsplash/Philipp Lansing

Vi REDX 1201 प्लान में 5 ओटीटी प्लेटफार्म्स का एक्सेस मिलता है।

ख़ास बातें
  • Vodafone idea ने पोस्टपेड यूजर्स के लिए एक नया REDX प्लान पेश किया है।
  • वोडाफोन आइडिया ने रिवैंप्ड प्लान में Netflix के साथ साझेदारी की है।
  • Vodafone idea के इस REDX प्लान की कीमत 1201 रुपये है।
विज्ञापन
Vodafone idea ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए एक नया REDX प्लान पेश किया है। इससे यूजर्स को कई लाभों के साथ प्रीमियम कनेक्टिविटी अनुभव प्रदान करना है। Vi ने हाल ही में प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की कीमतों में 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की है। यहां हम आपको Vodafone idea के नए REDX 1201 प्लान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

वोडाफोन आइडिया ने रिवैंप्ड प्लान में Netflix के साथ साझेदारी की है जो कि पोस्टपेड यूजर्स को मोबाइल डिवाइसेज और टीवी दोनों पर टॉप लेवल एंटरटेनमेंट तक एक्सेस प्रदान करता है। Vodafone idea के इस REDX प्लान की कीमत 1201 रुपये है। REDX प्लान मनोरंजन, डाइनिंग, ट्रैवल, सिक्योरिटी और प्रायोरिटी कस्टमर सर्विस को एक ही पैकेज में इंटीग्रेटेड करती है।

REDX 1201 प्लान में अगर आप 6 महीने के अंदर स्विच आउट करते हैं तो 3,000 रुपये की एक्जिट फीस शामिल है, जो कि प्रीपेड, पोर्ट-आउट, डिस्कनेक्शन या प्लान में बदलाव पर लागू होता है। हालांकि, पुराने REDX प्लान से नए प्लान में स्विच करने पर कोई एग्जिट फीस लागू नहीं होता है। REDX 1201 प्लान को सब्सक्राइब करने के लिए रिचार्ज संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए Vi वेबसाइट, मोबाइल ऐप या नजदीकी Vi स्टोर पर जा सकते हैं।


Vi REDX 1201 Plan Features


Netflix के साथ ओटीटी स्ट्रीमिंग: Vi पोस्टपेड यूजर्स Netflix, Amazon Prime, Disney+ Hotstar, Sony Liv और Sun NXT समेत 5 ओटीटी प्लेटफार्म्स का एक्सेस पा सकते हैं। इसमें Sony Liv पर चल रहे यूरो कप जैसे लाइव स्पोर्ट्स कवरेज शामिल है।

Swiggy One मेंबरशिप: सब्सक्राइबर्स को 6 महीने के लिए स्टैंडर्ड Swiggy One मेंबरशिप मिलती है, जिसमें 199 रुपये से ज्यादा के फूड/इंस्टामार्ट ऑर्डर पर फ्री डिलीवरी और स्विगी डाइनआउट/जिनी पर डिस्काउंट प्रदान किया जाता है।

इंटरनेशनल रोमिंग और एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस: यह प्लान 2,999 रुपये की कीमत वाला सालाना 7 दिनों का फ्री इंटरनेशनल रोमिंग पैक प्रदान करती है, जिसमें साल में 4 बार डोमेस्टिक और इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लाउंज तक एक्सेस और EaseMyTrip के जरिए फ्लाइट बुकिंग पर डिस्काउंट शामिल है।

डिवाइस सिक्योरिटी: इसमें 12 महीने की कॉम्प्लिमेंट्री नॉर्टन मोबाइल सिक्योरिटी शामिल है।

प्रायोरिटी सर्विस: Vi REDX सब्सक्राइबर को Vi स्टोर्स पर अलग डेस्क के साथ प्रीमियम कस्टमर सपोर्ट और क्विक क्वेरी सॉल्युशन के लिए प्रायोरिटी कॉल सेंटर एजेंट तक एक्सेस मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »