Truecaller सीईओ और TRAI के बीच लड़ाई! बढ़ते Spam कॉल्स के लिए TRAI को बताया जिम्मेदार

जानकारी न दिखाने के कदम के कारण 1400 और 1600 नंबर सीरीज से स्पैम कॉल में काफी बढ़ोतरी हुई है- TRAI सीईओ का आरोप

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 जुलाई 2026 10:49 IST
ख़ास बातें
  • ऋषित झुनझुनवाला ने TRAI के खिलाफ सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
  • खास 1400 और 1600 नंबर सीरीज से आने वाली कॉल्स को लेकर विवाद
  • असली बिजनेस कॉल्स पर लोगों का भरोसा कम होता जा रहा है- Truecaller

Truecaller की कॉलर ID ऐप्स से जुड़े नियमों को लेकर TRAI के साथ चल रही लड़ाई

Truecaller और TRAI में इन दिनों जैसे ठन सी गई है! Truecaller ने कॉलर ID ऐप्स से जुड़े नियमों को लेकर भारत के टेलीकॉम रेगुलेटर (TRAI) के साथ सार्वजनिक रूप से जंग छेड़ दी है। कंपनी का कहना है कि TRAI ने जो एंटी-स्पैम सिस्टम लागू किया है वो ग्राहकों को अनचाही कॉल्स से बचाना मुश्किल बना रहा है। इसी को लेकर अब विवाद बढ़ गया है। यह विवाद TRAI के उस नियम को लेकर हुआ है जो Truecaller को कुछ खास मार्केटिंग नम्बरों की जानकारी यूजर तक पहुंचाने से रोकता है। 

Truecaller के CEO ऋषित झुनझुनवाला ने TRAI के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया है। कंपनी के सीईओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) को खुली चुनौती दे डाली। उन्होंने आरोप लगाया कि TRAI, Truecaller को देश में खास 1400 और 1600 नंबर सीरीज से आने वाली कॉल्स के लिए कम्युनिटी-रिपोर्टेड स्पैम जानकारी दिखाने से रोक रहा है। इस रोक की वजह से इन नंबर्स का गलत इस्तेमाल हो रहा है और असली बिजनेस कॉल्स पर लोगों का भरोसा कम होता जा रहा है। 

Wondering why spam calls have increased SIGNIFICANTLY in India recently? Well, it's actually going to get worse, here's why:

In late 2025, TRAI enforced businesses to call consumers using 140 (for telemarketing calls) and 1600 (for BFSI companies to make service/transaction… pic.twitter.com/Gy5ykiBxrL

— Rishit Jhunjhunwala (@rishj) July 8, 2026

झुनझुनवाला ने खुले तौर पर कहा है कि TRAI का भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से 1400 और 1600 मोबाइल नंबरों के लिए कॉलर ID की जानकारी न दिखाने की अनुमति मांगने का कदम बिल्कुल बेमतलब था। इसकी वजह से स्पैम कॉल और ज्यादा बढ़ेंगे ही। उन्होंने कहा कि इन नंबरों से जानकारी न दिखाने के कदम के कारण 1400 और 1600 नंबर सीरीज से स्पैम कॉल में काफी बढ़ोतरी हुई है।

बता दें कि 2024 में TRAI ने एक सिस्टम लागू किया था। सिस्टम के तहत भारत के टेलीकॉम रेगुलेटर्स ने कमर्शियल कम्युनिकेशन के लिए 1400 और 1600 नंबर सीरीज को तय किया था। इसमें बिज़नेस टेलीमार्केटिंग कॉल के लिए 1400 सीरीज़, और सर्विस व ट्रांज़ैक्शन से जुड़ी कॉल्स के लिए 1600 सीरीज़ का इस्तेमाल हो रहा था। बाद में TRAI ने इन खास नंबर सीरीज़ पर शिफ्ट होना अनिवार्य कर दिया था। TRAI का कहना था कि इस कदम से ग्राहकों को असली बिज़नेस कम्युनिकेशन की पहचान करने और स्पैम व स्कैम कॉल को रोकने में मदद मिलेगी। 

Advertisement

अब झुनझुनवाला ने तर्क दिया है कि इस नई पॉलिसी के अनचाहे नतीजे सामने आए हैं। इससे तय नंबर सीरीज़ पर ग्राहकों का भरोसा कम हुआ है। पिछले आठ महीनों में Truecaller यूजर्स ने 1400 सीरीज से आने वाली 81% और 1600 सीरीज से आने वाली 79% कॉल्स को नज़रअंदाज़ किया है। उन्होंने बताया कि इसी दौरान यूज़र्स ने इन दो नंबर सीरीज़ से आने वाली 7.4 करोड़ कॉल्स को मैन्युअली ब्लॉक किया, जबकि अक्टूबर 2025 के बाद से 1600 सीरीज के नंबर्स को रोजाना ब्लॉक करने की संख्या तीन गुना से ज्यादा बढ़ गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  11. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.