Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे

Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए तीन नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। ये नए प्लान खासतौर पर कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए डिजाइन किए गए हैं।

Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे

Photo Credit: Airtel

Airtel ने सिर्फ वॉयस और एसएमएस वाले तीन नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं।

ख़ास बातें
  • Airtel के ₹185 वाले प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है।
  • Airtel के ₹203 वाले प्लान में 30 दिनों की वैधता प्रदान की जाती है।
  • Airtel के ₹206 वाले प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है।
विज्ञापन

Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए तीन नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। ये नए प्लान खासतौर पर कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए डिजाइन किए गए हैं, जिनके साथ कोई बंडल डाटा नहीं मिलता है। अब ये प्लान उन लोगों के लिए बेहतर साबित होंगे जो कि इंटरनेट का उपयोग नहीं करते हैं या फिर फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की हालिया गाइडलाइंस के बाद Airtel यह कदम उठाकर भारत में पहला टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर बना गया है जो कि वॉयस और एसएमएस प्लान प्रदान करता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Airtel के प्लान की कीमत और जानकारी
Airtel के तीनों नए लॉन्च हुए प्लान एयरटेल की वेबसाइट के साथ-साथ मोबाइल ऐप पर लिस्ट हो गए हैं। ये तीनों ही प्लान अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग के साथ रोमिंग कॉल्स के बेनिफिट्स प्रदान करते हैं। इसके अलावा इन प्लान में कुल 300 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा HelloTunes का मुफ्त एक्सेस भी मिलता है। इन तीनों में से किसी भी प्लान में मोबाइल इंटरनेट का एक्सेस नहीं मिलता है, जिससे ये डेली डाटा और लंप सम डाटा वाले प्लान से अलग हो जाते हैं।

Airtel का ₹185 वाला प्लान: Airtel के ₹185 वाले प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है। यह प्लान कुल 300 एसएमएस भी प्रदान करता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों तक चल सकती है।
Airtel का ₹203 वाला प्लान: Airtel के ₹203 वाले प्लान में 30 दिनों की वैधता प्रदान की जाती है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुल 300 एसएमएस देता है।
Airtel का ₹206 वाला प्लान: Airtel के ₹206 वाले प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा 300 एसएमएस भी दिए जाते हैं। यह प्लान पूरी महीने की वैधता के साथ आता है।


एयरटेल ने इन प्लान को टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेशंस के तहत TRAI द्वारा तय की गई 21 अक्टूबर की समय सीमा से पहले ही पेश कर दिया है। रेगुलेटरी ने कंपनियों को निर्देश दिया था कि उन्हें अपने मौजूदा बंडल प्लान (जिनमें डाटा भी मिलता है) के जैसे सिर्फ वॉयस और एसएमएस वाले स्पेशल प्लान भी उपलब्ध करवाने चाहिए। इन प्लान की कीमत कम होनी चाहिए, जिससे उन लोगों को फायद मिल सके, जिन्हें डाटा की जरूरत नहीं है।

सिर्फ वॉयस और एसएमएस वाले ये प्लान खासतौर पर फीचर फोन उपयोग करने वालों, मोबाइल इंटरनेट की जगह वाई-फाई पर निर्भर रहने वालों और सेकेंडरी सिम इस्तेमाल करने वालों के लिए काफी उचित साबित हो सकते हैं। जबकि बंडल डाटा वाले प्लान में सभी को 4G और 5G डेटा पैकेज के लिए पैसे देने पड़ते थे, चाहें उन्हें डाटा की जरूरत थी या नहीं। अब जल्द ही उम्मीद है कि जियो और वोडाफोन आइडिया भी इस गाइडलाइंस का पालन करते हुए वॉयस और एसएमएस वाले प्लान पेश करेंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  2. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  3. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  4. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  5. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  6. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  7. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  8. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  9. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  10. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »