अब फेक कॉल आपको नहीं करेंगी परेशान! TRAI हुआ सख्त, टेलीकॉम कंपनियों को मिले नए आदेश

TRAI के अध्यक्ष ने बीते बुधवार को कहा कि टेलीकॉम रेगुलेटर परेशान करने वाली स्पैम कॉलों पर रोक लगाने के लिए नियमों को रिव्यू करेगा और उन्हें और अधिक मजबूत करेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 अगस्त 2024 20:02 IST
ख़ास बातें
  • TRAI स्पैम कॉलों पर रोक लगाने के लिए नियमों को रिव्यू करेगा
  • नियमों को और सख्त बनाने के लिए कदम उठाएगा रेगुलेटर
  • अनधिकृत टेलीमार्केटर्स से स्पैम कॉल्स को लेकर बढ़ रही हैं शिकायतें

Photo Credit: Unsplash / Lindsey LaMont

TRAI के अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी ने घोषणा की है कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यूजर्स की बढ़ती शिकायतों को ध्यान में रखते हुए परेशान करने वाली और स्पैम कॉल पर लगाम लगाने के लिए नियमों को और अधिक सख्त करेगा। रेगुलेटर ने इस मुद्दे पर Reliance Jio, Airtel, Vi और BSNL सहित देश के सभी सर्विस प्रोवाइडर्स और टेलीमार्केटर्स से संपर्क किया है। समस्या को लेकर शुरुआती कदम में ट्रेसेबिलिटी के लिए तकनीकी समाधान लागू करना और 10-अंकीय नंबरों का यूज करके एंटरप्राइज ग्राहकों से बल्क कॉल को रोकना शामिल है। इसके अलावा, रेगुलेटर्स की एक मिली-जुली समिति फ्रॉड और स्कैम से निपटने पर फोकस कर रही है। वहीं, TRAI स्पैम कंट्रोल पर फोकस कर रहा है, जबकि कानून प्रवर्तन नियमों का उल्लंघन करने वालों और क्रिमिनल्स को संभाल रहे हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई (via NDTV) के अनुसार, TRAI के अध्यक्ष ने बीते बुधवार को कहा कि टेलीकॉम रेगुलेटर परेशान करने वाली स्पैम कॉलों पर रोक लगाने के लिए नियमों को रिव्यू करेगा और उन्हें और अधिक मजबूत करेगा। अनधिकृत टेलीमार्केटर्स से अनचाहे कम्युनिकेशन के बारे में यूजर्स की बढ़ती शिकायतों के बीच TRAI के एजेंडे में स्पैम कॉल्स कार्रवाई को सबसे अधिक महत्व दिया जा रहा है।
Advertisement

लाहोटी ने ब्रॉडबैंड इंडिया फोरम (बीआईएफ) द्वारा आयोजित इंडिया सैटकॉम 2024 के मौके पर कहा, "हमने स्पैम कॉल पर सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ बातचीत की और यह हमारी मेज पर अगली बात है। हम गंभीरता से काम करेंगे... हम स्पैम कॉल मुद्दे को कड़ा करने के लिए मौजूदा नियमों में लोगों को मिलने वाली किसी भी खामी को दूर करेंगे।

TRAI ने मंगलवार को एक बैठक की और सर्विस प्रोवाइडर्स और उनके टेलीमार्केटर्स को वॉयस कॉल का इस्तेमाल करके बल्क कम्युनिकेशन पर रोक लगाने के लिए बेहतर उपाय पेश करने के आदेश दिए। सभी सर्विस प्रोवाइडर्स, खासतौर पर टेलीकॉम और उनके डिलीवरी टेलीमार्केटर्स से इस ओर जल्द से जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
Advertisement

लाहोटी का कहना है कि स्पैम कॉल्स को कंट्रोल करने में TRAI अपनी भूमिका निभाता है। वहीं, फ्रॉड या स्कैम करने वालों को कानून प्रवर्तन संभालता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TRAI, Spam calls, Jio, Airtel, vi, BSNL
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  3. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  10. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.