केबल, DTH का बिल 1 फरवरी से कम होगा या ज्यादा? जानें

ब्रॉडकास्टर्स द्वारा पेश किए गए मोटे तौर पर 435 बुके में, छूट का औसत 39 प्रतिशत है, लेकिन मोड 45 और 50 के बीच है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 नवंबर 2022 14:48 IST
ख़ास बातें
  • सभी ब्रॉडकास्टर 16 दिसंबर 2022 तक ट्राई को बदलावों की जानकारी देंगे
  • ब्रॉडकास्टर्स द्वारा दी जाने वाली छूट को 45% तक कैप किया जाएगा
  • 19 रुपये या उससे कम कीमत के चैनल्स को बुके में शामिल करना होगा
ट्राई (TRAI) ने मंगलवार को अपना नया टैरिफ विनियम जारी किया, जिसमें पे चैनलों के अधिकतम रिटेल वैल्यू या MRP पर कोई सीमा निर्धारित नहीं करने का फैसला लिया गया है। दूरसंचार (प्रसारण और केबल) सेवाएं (आठवां) (एड्रेसेबल सिस्टम) टैरिफ (तीसरा संशोधन) आदेश, 2022 जारी करते हुए, ट्राई ने एक बुके का हिस्सा बनने के लिए एक चैनल के एमआरपी पर 19 रुपये की सीमा को जारी रखने का फैसला किया है।

ट्राई (TRAI) के सचिव वी. रघुनंदन ने मंगलवार को नया टैरिफ विनियम जारी किया, जिसमें कुछ संसोधन शामिल किए गए हैं। नया विनियम कहता है कि एक बुके का हिस्सा बनने के लिए एक चैनल के एमआरपी पर 19 रुपये की सीमा को जारी रखने का फैसला किया है। इसके अलावा, एक ब्रॉडकास्टर अपने पे चैनलों के बुके की कीमत को निर्धारित करते समय उस बुके में मौजूद सभी पे चैनलों के एमआरपी के योग का मैक्सिमम 45% छूट के रूप में पेश कर सकता है। 
Advertisement

ट्राई ने अपने बयान में कहा कि किसी पे चैनल के अधिकतम रिटेल प्राइस पर ब्रॉडकास्टर द्वारा इंसेंटिव के रूप में दी जाने वाली छूट अ-ला-कार्टे के साथ-साथ बुके में उस चैनल की कंबाइन मेंबरशिप पर आधारित होगी।

सभी ब्रॉडकास्टर 16 दिसंबर 2022 तक ट्राई को नाम, नेचर, भाषा, चैनलों के प्रति माह एमआरपी, और चैनलों के बुके की संरचना और एमआरपी में किए जाने वाले किसी भी बदलाव के बारे में बताएंगे।
Advertisement

टेलीविजन चैनलों के सभी वितरक यह सुनिश्चित करेंगे कि 1 फरवरी, 2023 तक ग्राहकों को उनके द्वारा चुने गए बुके या चैनलों के अनुसार सेवाएं प्रदान की जाएं।
Advertisement

आखिर ये 45% का माजरा क्या है। चलिए समझते हैं। TRAI ने अपने विनियम में डिस्काउंट का डेटा शेयर किया है, जिसे सर्विस प्रोवाइडर्स ने ट्राई के साथ परामर्श के दौरान साझा किया था। इस डेटा के अनुसार, बड़े ब्रॉडकास्टर अ-ला-कार्टे ऑप्शन पर 15 से 53.34 प्रतिशत के बीच छूट प्रदान करते हैं, जिसमें ज्यादातर ब्रॉडकास्टर 33 से 54 प्रतिशत के बीच छूट देते हैं।

इसके अलावा, ब्रॉडकास्टर्स द्वारा पेश किए गए मोटे तौर पर 435 बुके में, छूट का औसत 39 प्रतिशत है, लेकिन मोड 45 और 50 के बीच है।
Advertisement

TV Today Hindi News, Turner Kids Pack, Zee Family Pack Hindi SD, Discovery Bouquet 1 Basic Infotainment Pack और Disney Kids Pack सहित टॉप ब्रॉडकास्टर्स को 67 मिलियन डीटीएच ग्राहकों ने सब्सक्राइब किया हुआ है और जहां तक इनके बुके की बात आती है, तो अ-ला-कार्टे चैनलों के एमआरपी के योग पर दी जाने वाली औसत छूट 45 प्रतिशत है।
Advertisement

इन आंकड़ों के आधार पर, ट्राई ने चैनलों के बुके में छूट को 45 प्रतिशत पर कैप करने का फैसला किया, जो मौजूदा बुके ऑफरिंग के लगभग 70 प्रतिशत को कवर करेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cable TV, cable operator, DTH, DTH Services
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.