200Mbps की इंटरनेट स्पीड, Rs 350 के DTH चैनल के लिए लॉन्च हुआ Airtel Black Plan, जानें कीमत

भारती एयरटेल का यह प्लान आपको टीवी के लिए 350 रुपये के चैनल पैक का लाभ देता है।

200Mbps की इंटरनेट स्पीड, Rs 350 के DTH चैनल के लिए लॉन्च हुआ Airtel Black Plan, जानें कीमत

1099 रुपये के एयरटेल ब्लैक प्लान के लिए आपको किसी पोस्टपेड कनेक्शन की जरूरत नहीं है।

ख़ास बातें
  • एयरटेल ब्लैक में आपको सभी तरह की सर्विसेज के लिए एक ही बिल दिया जाता है।
  • इसमें 200Mbps तक की इंटरनेट स्पीड मिलने की बात कही गई है।
  • यह प्लान आपको टीवी के लिए 350 रुपये के चैनल पैक का लाभ देता है।
विज्ञापन
Airtel ने यूजर्स के लिए नया एयरटेल ब्लैक प्लान (New Airtel Black Plan) पेश किया है। आप सोच रहे होंगे कि इसके लिए एयरटेल पोस्टपेड (Airtel Pospaid) कनेक्शन की जरूरत पड़ेगी। लेकिन, ऐसा बिल्कुल नहीं है। यह प्लान बिना पोस्टपेड कनेक्शन के आप ले सकते हैं। नए एयरटेल ब्लैक प्लान की कीमत (New Airtel Black Plan Price) 1,099 रुपये है। यह प्लान कोई साधारण प्लान नहीं है, इसके साथ आपको कई तरह की सर्विसेज दी जा रही हैं जिसमें आपको फाइबर कनेक्शन के साथ लैंडलाइन कनेक्शन और एयरटेल डीटीएच (Airtel DTH) कनेक्शन दिया जा रहा है। इस प्लान की सभी डिटेल्स नीचे दी जा रही हैं। 

एयरटेल ब्लैक 1099 रुपये के प्लान डीटेल्स (Airtel Black Rs 1099 Plan Details):
Airtel Black प्लान 1099 रुपये में आता है। इसमें ग्राहक को फाइबर इंटरनेट वाला कनेक्शन, लैंडलाइन फोन कनेक्शन और एयरटेल डीटीएच कनेक्शन दिया जाता है। फाइबर कनेक्शन के साथ आपको इसमें 200Mbps तक की स्पीड मिलने की बात कही गई है, जो कंपनी की वेबसाइट पर मेंशन है। 

1099 रुपये के एयरटेल ब्लैक प्लान को लेने के लिए आपको किसी पोस्टपेड कनेक्शन की जरूरत नहीं है। इस नए प्लान बारे में नियम और शर्तों की विस्तारित जानकारी अभी कंपनी की ओर से उपलब्ध नहीं करवाई गई है। यह प्लान उन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद है जो एयरटेल की डायरेक्ट टू होम सर्विस के साथ साथ फाइबर इंटरनेट सर्विसेज का आनंद लेना चाहते हैं। अगर आप डी-टू-एच और इंटरनेट वाला कॉम्बो प्लान देख रहे हैं तो एयरटेल का यह प्लान आपके लिए ही है। 

भारती एयरटेल का यह प्लान आपको टीवी के लिए 350 रुपये के चैनल पैक का लाभ देता है। साथ ही, Amazon Prime और Airtel Xstream का एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन भी आप इसके साथ पाते हैं। एयरटेल ब्लैक यूजर्स को कुछ हटकर सर्विस देता है। एयरटेल ब्लैक में आपको सभी तरह की सर्विसेज के लिए एक ही बिल दिया जाता है। इसका फायदा यह है कि आपको कंपनी की अलग अलग सर्विसेज के लिए अलग अलग तरह के बिल भरने के झंझट से छुटकारा मिलता है। इसके लिए कंपनी ने ग्राहकों के लिए अलग से कस्टमर सपोर्ट पोर्टल भी बनाया हुआ है ताकि कम से कम समय में आपकी समस्याओं का समाधान किया जा सके।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  3. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  4. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  5. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  8. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  9. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  10. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »