क्या आपको भी सुनाई दे रही है फ्रॉड से बचने वाली कॉलर ट्यून? जानें क्या है सरकार की नई पहल

इन प्री-कॉल अनाउंसमेंट या रिंगबैक टोन को हर हफ्ते अपडेट किया जाएगा। DoT ने रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया सहित सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को अगले तीन महीनों के लिए प्रति दिन 8-10 बार इन कॉलर ट्यून को चलाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2024 19:46 IST
ख़ास बातें
  • कॉलर्स को साइबर क्राइम से जागरूक करने के लिए ऑपरेटर्स सुनाएंगे खास मैसेज
  • कॉल-ट्यून के जरिए स्कैम और फ्रॉड से बचने की सलाह दी जाएगी
  • 3 महीने तक रोजाना 8-10 बार बजानी होगी कॉलर-ट्यून
दूरसंचार विभाग (DoT) ने Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) सहित टेलीकॉम ऑपरेटरों को तीन महीने तक रोजाना 8-10 बार साइबर क्राइम जागरूकता से जुड़ी कॉलर ट्यून चलाने के निर्देश दिए हैं। इंडियन साइबरक्राइम कोर्डिनेशन सेंटर (I4C) की इस पहल का उद्देश्य पूरे भारत में साइबर धोखाधड़ी में बढ़ोतरी पर रोकथाम करना है। मैसेज यूजर्स को "डिजिटल अरेस्ट" जैसे घोटालों के बारे में चेतावनी देते हैं, जहां धोखेबाज पैसे ठगने के लिए खुद को सरकारी अधिकारी बताते हैं। इन प्री-कॉल घोषणाओं या रिंगबैक टोन को हर हफ्ते बदला जाएगा। तुरंत लागू किया गया यह निर्देश, साइबर क्राइम के प्रति सतर्क रहने पर ध्यान देने के साथ जागरूकता बढ़ाने और ग्राहकों की सुरक्षा के लिए DoT के प्रयासों का हिस्सा है।

DoT ने देश में मौजूद सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को निर्देश दिए हैं कि वे अपने कॉलर्स को साइबर क्राइम से जागरूक करने के लिए रोजाना 8-10 बार एक स्पेशल कॉलर ट्यून चलाए। यह भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) की पहल है। पिछले कुछ महीनों में साइबर क्राइम की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है, जिनमें से एक बड़ा फ्रॉड डिजिटल अरेस्ट के रूप में हो रहा है। एजेंसी ने इसी को ध्यान में रखते हुए टेलीकॉम ऑपरेटर्स के लिए खास कॉलर ट्यून बनाई है, जिसे समय-समय पर अपडेट किया जाएगा।
Advertisement

इन प्री-कॉल अनाउंसमेंट या रिंगबैक टोन को हर हफ्ते अपडेट किया जाएगा। DoT ने रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया सहित सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को अगले तीन महीनों के लिए प्रति दिन 8-10 बार इन कॉलर ट्यून को चलाने के निर्देश दिए हैं। TOI के मुताबिक, मैसेज “सावधान, अगर आपको अनजाने नंबर से पुलिस, जज या सीबीआई के कॉल आते हैं…” से शुरू होता है। DoT का कहना है कि तीन महीने तक यूजर्स को हर हफ्ते अलग कॉलर ट्यून सुनाई जाएगी।
 

हाल ही में एजेंसी ने बताया था कि इस तरह के घोटालों से निपटने के लिए, सरकार और टेलीकॉम ऑपरेटर्स उन अंतरराष्ट्रीय कॉलों की पहचान करने और उन्हें ब्लॉक करने के लिए एक सिस्टम लागू कर रहे हैं, जो भारतीय नंबरों का रूप धारण करते हैं। सरकार ने हाल के समय में फ्रॉड वाले सिम कार्ड और डिवाइस को ब्लॉक करने के लिए कार्रवाई की है। 15 नवंबर तक, पुलिस द्वारा रिपोर्ट किए गए 6.69 लाख से अधिक सिम कार्ड और 1.32 लाख IMEI (इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी) को ब्लॉक कर दिया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.