Tata Sky Broadband के साथ जल्द मिलेगी मुफ्त अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा

इस कदम से टाटा स्काई मार्केट में BSNL, Airtel और ACT Fibernet को ज़्यादा मजबूती से चुनौती दे पाएगी और नए ग्राहकों को लुभाने में भी सफल होगी।

Tata Sky Broadband के साथ जल्द मिलेगी मुफ्त अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा

Tata Sky Broadband ने लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया

ख़ास बातें
  • Tata Sky ने वेबसाइट पर साझा की टीज़र तस्वीर
  • Tata Sky Broadband प्लान की शुरुआत 900 रुपये से
  • ऑफर के लॉन्च की तारीख का खुलासा अभी नहीं
विज्ञापन
Tata Sky ब्रॉडबैंड ग्राहकों को जल्द ही मुफ्त लैंडलाइन सर्विस मिलने वाली है। इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर एक पोस्टर के जरिए इसकी ओर इशारा दिया। इस नए कदम से टाटा स्काई ब्रॉडबैंड सर्विस Jio Fiber और Airtel जैसी कंपनियों को टक्कर देगी। बता दें कि दोनों ही कंपनियां ब्रॉडबैंड सर्विस के साथ लैंडलाइन की सुविधा मुहैया कराती हैं। आने वाले समय में टाटा स्काई अपने अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड प्लान के साथ ग्राहकों को अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉलिंग की भी सुविधा दे सकती है। बता दें कि Tata Sky Broadband Plan की शुरुआत 900 रुपये प्रति माह से होती है।

मुफ्त लैंडलाइन सुविधा का टीज़र ऑनलाइन ज़ारी हुआ है। इसके बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया गया है। Tata Sky द्वारा साझा की गई तस्वीर में टैग लाइन में लिखा है "स्ट्रीम अनलिमिटेड. कॉल अनलिमिटेड"। इससे पता चलता है कि इस नई लैंडलाइन सर्विस के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिल सकती है। इसके अलावा कंपनी ने यह भी बताया है कि नया ऑफर जल्द ही आने वाले है। हालांकि, अभी लॉन्च की तारीख का खुलासा होना बाकी है।

टाटा स्काई ब्रॉडबैंड ने अपने ग्राहकों के लिए तीन अनलिमिटेड मासिक प्लान उपलब्ध करा रखे हैं। प्लान की शुरुआत 900 रुपये से शुरू होकर 1,100 रुपये तक जाती है। ग्राहकों को 100 एमबीपीएस तक की इंटरनेट स्पीड मिलती है। अगर ग्राहक लम्बे समय तक का लाभ लेना चाहते हैं, तो उनके लिए तीन, छह और बारह महीने तक के भी विकल्प उपलब्ध हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि टाटा स्काई पहला ब्रॉडबैंड ऑपरेटर नहीं है, जो अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों को मुफ्त लैंडलाइन सुविधा मुहैया कराएगा। इससे पहले एयरटेल और जियो फाइबर ने भी अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों को लैंडलाइन सुविधा मुहैया कराई है। हालांकि, इस कदम से टाटा स्काई मार्केट में BSNL, Airtel और ACT Fibernet को ज़्यादा मजबूती से चुनौती दे पाएगी और नए ग्राहकों को लुभाने में भी सफल होगी।

टाटा स्काई लैंडलाइन सर्विस के टीज़र के बारे में सबसे पहले जानकारी TelecomTalk द्वारा दी गई।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tata Sky Broadband, Tata Sky, Tata Sky Landline
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »