Tata Play का धमाका ऑफर, Tata Play HD और Tata Play Binge+ सेट टॉप बॉक्स पाएं फ्री! जानें कैसे

ऑफर के तहत मौजूदा एचडी ग्राहक और स्टैंडर्ड (एसडी) कनेक्शन वाले ग्राहक भी टाटा प्ले अकाउंट में 6 हजार या उससे अधिक का रिचार्ज करके बिंज+ में अपग्रेड कर सकते हैं।

Tata Play का धमाका ऑफर, Tata Play HD और Tata Play Binge+ सेट टॉप बॉक्स पाएं फ्री! जानें कैसे

वर्तमान में Tata Play HD सेट टॉप बाक्स की कीमत 1,699 रुपये है।

ख़ास बातें
  • Tata Play ने एचडी और बिंज प्लस कनेक्शन के लिए धमाका ऑफर किया पेश
  • मौजूदा HD ग्राहक और SD कनेक्शन वाले ग्राहक भी कर सकेंगे अपग्रेड
  • हाल ही में कंपनी Binge Starter पैक लॉन्च किया था।
विज्ञापन
टाटा प्ले (Tata Play), जिसे पहले टाटा स्काई (Tata Sky) के नाम से जाना जाता था, ने एचडी और बिंज प्लस कनेक्शन के लिए धमाका ऑफर (Dhamaka offer) पेश किया है। ऑफर के तहत कंपनी Tata Play HD सेट टॉप बॉक्स और Tata Play Binge+ सेट टॉप बॉक्स कस्टमर्स को फ्री दे रही है। ग्राहकों को इसके लिए वन टाइम अमाउंट 4,000 रुपये से रिचार्ज करवाना होगा। जिसमें ग्राहक को Tata Play HD सेट टॉप बॉक्स मिलेगा। इसी तरह 6,000 रुपये का वन टाइम अमाउंट देने पर Tata Play Binge+ सेट टॉप बॉक्स दिया जाएगा। Tata Play Binge+ Plus Dhamaka पैकेज ओटीटी कंटेंट के साथ आता है। इसमें कुछ चुनिंदा स्ट्रीमिंग सर्विसेज शामिल हैं, जो कम्पेटिबल डिवाइसेज पर ही चलेंगी। 

Tata Play वेबसाइट के अनुसार, नए टाटा प्ले धमाका ऑफर के साथ, ग्राहक 6,000 रुपये का वन टाइम अमाउंट देकर टाटा स्काई बिंज+ सेट-टॉप बॉक्स कनेक्शन का आनंद ले सकते हैं। 4,000 रुपये के एक बार के रिचार्ज के साथ इच्छुक ग्राहक टाटा प्ले एचडी सेट-टॉप बॉक्स कनेक्शन मुफ्त में पा सकते हैं। 

ऑफर के तहत मौजूदा एचडी ग्राहक और स्टैंडर्ड (एसडी) कनेक्शन वाले ग्राहक भी टाटा प्ले अकाउंट में 6 हजार या उससे अधिक का रिचार्ज करके बिंज+ में अपग्रेड कर सकते हैं। कंपनी धमाका ऑफर के साथ 1 साल की वारंटी दे रही है।

वर्तमान में Tata Play HD सेट टॉप बाक्स की कीमत 1,699 रुपये है। Binge+ सेट टॉप बॉक्स प्लान 2,199 रुपये में आता है। यह सैटेलाइट टीवी कंटेंट उपलब्ध करवाता है। इसके अलावा चुनिंदा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसे Eros Now, Hungama, Disney+, ShemarooMe, और Zee5 से भी कंटेंट उपलब्ध करवाता है। ऑफर को सबसे पहले TelecomTalk ने स्पॉट किया था। 

हाल ही में कंपनी Binge Starter पैक लॉन्च किया था। इसमें मोबाइल डिवाइसेज पर ओटीटी कंटेंट देखा जा सकता है। टाटा प्ले बिंज स्टार्टर 49 रुपये में आता है और 30 दिनों तक वैध रहता है। इसमें 7 दिन का फ्री ट्रायल भी शामिल है। Tata Play Binge app के साथ ग्राहक 3 मोबाइल डिवाइसेज पर ओटीटी कंटेंट देख सकते हैं। टाटा प्ले के बेसिक और प्रीमियम पैक 149 रुपये और 299 रुपये में उपलब्ध हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »