मोबाइल सेवाएं होंगी और बेहतर! 96 हजार 238 करोड़ रुपये के स्‍पेक्‍ट्रम की नीलामी शुरू, Jio, Airtel, Vi मैदान में

Spectrum Auction : इस नीलामी में 800 मेगाहर्ट्ज से लेकर 3300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज बैंड के लिए बोलियां लगाई जाएंगी।

विज्ञापन
Written by IANS, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 जून 2024 11:45 IST
ख़ास बातें
  • केंद्र सरकार ने नए स्‍पेक्‍ट्रमों की नीलामी की शुरू
  • 96 हजार 238 करोड़ रुपये के स्‍पेक्‍ट्रम बेचे जाएंगे
  • जियो, एयरटेल और वोडा-आइडिया हैं मैदान में

स्पेक्ट्रम की प्रक्रिया 8 मार्च को शुरू की गई थी। स्पेक्ट्रम 20 साल के लिए अलॉट किया जाएगा।

Telecom News : केंद्र सरकार ने मंगलवार को ऐलान किया कि टेलीकॉम सर्विसेज के लिए 96 हजार 238.45 करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम की नीलामी शुरू कर दी गई है। संचार मंत्रालय (Department of Telecommunications) ने बताया है कि इसमें अलग-अलग बैंड के 10,522.35 मेगाहर्ट्ज के स्पेक्ट्रम की नीलामी की जाएगी। इसका रिजर्व प्राइस 96,238.45 करोड़ रुपये रखा गया है। इस नीलामी में 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज, 2100 मेगाहर्ट्ज, 2300 मेगाहर्ट्ज, 2500 मेगाहर्ट्ज, 3300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज बैंड के लिए बोलियां लगाई जाएंगी। नीलामी की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है।

इसमें भारती एयरटेल (Airtel), वोडाफोन-आइडिया (Vi) और रिलायंस जियो इन्फोकॉम (Jio) भाग लेंगी। 1800 मेगाहर्ट्ज वाले बैंड का रिजर्व प्राइस 21,752.40 करोड़ रुपये रखा गया है। वहीं, 800 मेगाहर्ट्ज वाले बैंड का रिजर्व प्राइस 21,341.25 करोड़ रुपये रखा गया गया है।

मंत्रालय ने कहा है कि यह सरकार की ओर से सभी नागरिकों को किफायती दर पर अच्छी गुणवत्ता की टेलीकॉम सर्विसेज उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। दूरसंचार विभाग की ओर से स्पेक्ट्रम की प्रक्रिया 8 मार्च को शुरू की गई थी।
स्पेक्ट्रम 20 साल के लिए अलॉट किया जाएगा। बोली जीतने वाली कंपनियों को अगले 20 साल में 20 किस्तों में इसका पेमेंट करना होगा। हालांकि इस दौरान कंपनियों को एनपीवी पर 8.65 प्रतिशत का ब्याज देना होगा।
Advertisement

मंत्रालय ने कहा है कि नीलामी में खरीदे गए स्पेक्ट्रम को कोई भी कंपनी कम से कम 10 साल बाद सरेंडर कर सकती है। साथ ही कोई स्पेक्ट्रम यूसेज चार्ज (एसयूसी) कंपनियों से नहीं लिया जाएगा।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा के साथ, IP64 रेटिंग
  2. देश में तेजी से फैल रहा H1N1 वायरस, डॉक्टरों की सलाह-भीड़ में पहनें फेस मास्क, ऑनलाइन ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन
  3. AI वीडियो बनाने का तरीका बदलेगा नया Wan 3.0 मॉडल! PDF-PPT से लेकर ऑडियो तक, एक साथ करेगा कई काम
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  5. AI खा रहा एंट्री लेवल जॉब, कॉलेज से निकल पहली जॉब ढूंढ रहे युवाओं के लिए बढ़ेगी मुश्किल!
  6. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  10. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.