एक एसएमएस या कॉल से ही बंद हो जाएगा मोबाइल इंटरनेट

एक एसएमएस या कॉल से ही बंद हो जाएगा मोबाइल इंटरनेट
विज्ञापन
मोबाइल ग्राहक अगले महीने से अपने नंबर पर इंटरनेट सेवा को केवल एक ही नंबर से बंद या शुरू कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें टॉल फ्री नंबर 1925 पर कॉल करना होगा या एसएमएस करना होगा।

उल्लेखनीय है कि दूरसंचार नियामक ट्राई (TRAI) को इस बारे में अनेक शिकायतें मिल रही थीं कि मोबाइल कंपनियों ने मोबाइल डेटा को बंद (डिएक्टिवेट) करने की प्रक्रिया बहुत जटिल बना रखी है ताकि अतिरिक्त कमाई कर सकें। इसके मद्देनजर ट्राई (TRAI) ने नए दिशा निर्देश जारी किए हैं।

दूरसंचार नियामक ने दूरसंचार कंपनियों को निर्देश दिया कि वे मोबाइल इंटरनेट सेवा को शुरू या बंद करने के लिए एक सितंबर से टॉल फ्री नंबर ‘1925’ शुरू करे। ग्राहक अपने नंबर पर मोबाइल इंटरनेट सेवा शुरू या बंद करने के लिए इस नंबर पर कॉल कर सकता है या एसएमएस कर सकता है। शुरू करने के लिए उसे ‘स्टार्ट’ लिखकर एसएमएस भेजना होगा जबकि सेवा बंद करने के लिए ‘ स्टॉप’ का एसएमएस करना होगा।

TRAI ने दूरसंचार ग्राहक संरक्षण नियमों में संशोधन करते हुए दूरसंचार कंपनियों के लिए इस बारे में दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि कोई भी सेवा प्रदाता ग्राहक की सहमति के बिना किसी कनेक्शन पर डेटा सेवा शुरू या बंद नहीं करेगी।

TRAI ने यह भी स्पष्ट किया है कि ग्राहक की सहमति उस द्वारा ली गई मोबाइल इंटरनेट सीमा जैसे कि 500MB, 1GB या 2GB के समाप्त होने के साथ ही समाप्त हो जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 4800mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Samsung Galaxy Watch Ultra 2 हुई लॉन्च, 1.52 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. 200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. OnePlus N6x के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  5. 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
  6. अब पुराने पोस्ट में भी बदल सकते हैं गाना, Instagram ने पेश किया नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  7. Redmi Note 17 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  8. Digital Labour Chowk App: घर बैठे मोबाइल से ढूंढें मिस्त्री और कारीगर, ऐसे काम करेगा सरकारी ऐप
  9. Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ
  10. Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »