• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • मात्र 107 रुपये में 84 दिनों की वैधता, 1GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, Jio और Airtel यूजर्स भी कहेंगे वाह!

मात्र 107 रुपये में 84 दिनों की वैधता, 1GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, Jio और Airtel यूजर्स भी कहेंगे वाह!

Jio के 119 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा दिया जाता है जो कि कुल 21GB बैठता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है।

मात्र 107 रुपये में 84 दिनों की वैधता, 1GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, Jio और Airtel यूजर्स भी कहेंगे वाह!

Photo Credit: BSNL

ख़ास बातें
  • BSNL के 107 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 1GB डाटा दिया जाता है।
  • Jio के 119 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा दिया जाता है।
  • Airtel के 109 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 200MB डाटा दिया जाता है।
विज्ञापन
अगर आप अपने लिए कोई नया प्रीपेड प्लान खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपके लिए सरकार के स्वामित्व वाली भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 84 दिनों की वैधता वाले प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं। BSNL का यह प्रीपेड प्लान 107 रुपये में आता है और यह हम इस प्रीपेड प्लान की तुलना Jio के 119 रुपये वाले प्रीपेड प्लान और Airtel के 109 रुपये वाले प्रीपेड प्लान से करके बता रहे हैं।

BSNL का 107 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: BSNL के 107 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 1GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। आपको बता दें कि यह प्लान एक माइग्रेशन पैक है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है जो कि 24 दिनों तक चलती है। इस प्लान में डाटा 1GB दिया जाता है जो कि 24 दिनों तक चलता है। एसएमएस की बात करें तो इसमे 100SMS दिए जाते हैं।

Jio का 119 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Jio के 119 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा दिया जाता है जो कि कुल 21GB बैठता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता 14 दिनों की है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है जो कि 24 दिनों तक चलती है।एसएमएस की बात करें तो इसमे 300SMS मिलते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में Jio ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। स्ट्रीमिंग बेनिफिट्स के तौर पर 3 महीने का Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।

Airtel का 109 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Airtel के 109 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 200MB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में 99 रुपये का टॉकटाइम मिलता है और कॉलिंग दर 2.5 पैसे प्रति सेकेंड है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  4. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »