Reliance Jio पर अनलिमिटेड कॉल सेवा की है एक सीमा, जानें इसके बारे में

रिलायंस जियो नेटवर्क पर उपभोक्ता अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा पाते हैं, लेकिन कंपनी ने एक सीमा भी तय कर रखी है। जियो नेटवर्क के एक यूज़र ने पिछले साप्ताहांत यह दावा किया कि रिलायंस जियो ने दो शख्स के बीच होने वाले वॉयस कॉल की एक समय सीमा तय कर रखी है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2017 13:43 IST
ख़ास बातें
  • जियो नेटवर्क पर उपभोक्ता अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा पाते हैं
  • लेकिन कंपनी ने एक सीमा भी तय कर रखी है
  • एक कॉल सर्वाधिक 5 घंटे तक चल सकती है
रिलायंस जियो नेटवर्क पर उपभोक्ता अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा पाते हैं, लेकिन कंपनी ने एक सीमा भी तय कर रखी है। जियो नेटवर्क के एक यूज़र ने पिछले साप्ताहांत यह दावा किया कि रिलायंस जियो ने दो शख्स के बीच होने वाले वॉयस कॉल की एक समय सीमा तय कर रखी है। रिलायंस जियो के ग्राहक सेवा केंद्र के एक प्रतिनिधि ने गैजेट्स 360 को बताया कि एक कॉल सर्वाधिक 5 घंटे तक चल सकती है। वहीं, एक दूसरे अधिकारी ने बताया कि लगातार एक घंटे बात करने के बाद ही यूज़र को कनेक्शन में कुछ दिक्कतों को एहसास होने लगता है। वही, तीसरे ग्राहक सेवा अधिकारी ने कहा कि यह प्रतिबंध चुनिंदा ग्राहकों के लिए है।

प्रतिनिधि ने बताया कि रिलायंस जियो नेटवर्क पर उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है, लेकिन ग्राहक एक कॉल में लगातार 5 घंटे ही बात कर सकते हैं। कंपनी के दूसरे प्रतिनिधि ने बताया कि यह प्रतिबंध रिलायंस जियो सब्सक्राइबर द्वारा अपने नेटवर्क या फिर गैर-जियो नेटवर्क पर कॉल करने के दौरान लागू है।

प्रतिनिधि ने आगे बताया कि अगर कोई यूज़र इस सीमा को पार कर जाता है तो वह दिनभर के लिए किसी और शख्स को कॉल नहीं कर सकेगा। हमें यह भी बताया गया कि प्रभावित यूज़र वॉयस कॉल सेवा को फिर से एक्टिव करने के लिए 149 रुपये का रीचार्ज कराना होगा।

मामले से संबंधित एक अधिकारी ने गैजेट्स 360 को बताया कि यह सीमा कंपनी की सेवाओं के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए है। उस शख्स ने बताया कि यह प्रतिबिंध टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई के निर्देशों के आधार पर लगाया गया है। एयरटेल और वोडाफोन भी अपने नेटवर्क पर भी दैनिक इस्तेमाल इसी तरह की सीमा रखते हैं।

प्रतिनिधि ने कहा कि अगर यूज़र सीमा के अंदर बातचीत करते हैं तो Reliance Jio की ओर से कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाता। उदाहरण के तौर पर आप दिन में अपने 10 दोस्तों से एक-एक घंटे बात करिए। इसके बाद भी आप बिना किसी परेशानी रिलायंस जियो की सेवा का लुत्फ उठाते रहेंगे।
Advertisement

कंपनी के प्रतिनिधि ने हमें बताया कि कंपनी द्वारा ग्राहकों पर लगाया गया यह कोई नया प्रतिबंध नहीं है। दरअसल, कुछ यूज़र ने हाल में इस किस्म के प्रतिबंध लगाए जाने के बारे में जानकारी दी थी।

गौर करने वाली बात है कि हाल ही रिलांयस जियो द्वारा जियोफोन के लिए शर्तें लागू सेक्शन को अपडेट किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, India, Jio, Reliance Jio, Telecom, Vodafone

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TVS के Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती प्राइस 49,999 रुपये हुआ, कंपनी ने दिया BaaS का ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS के Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती प्राइस 49,999 रुपये हुआ, कंपनी ने दिया BaaS का ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S26 ने बनाया प्री-ऑर्डर का रिकॉर्ड, Ultra मॉडल की सबसे ज्यादा डिमांड
  3. 6000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy M17e की कीमत हुई लीक, 17 मार्च को भारत में होना है लॉन्च
  4. PlayStation Plus March 2026 Games Catalogue: 17 मार्च से फ्री में खेलें ये 8 धांसू PS गेम्स
  5. Huawei ने लॉन्च किए 98-इंच साइज तक के 4 MiniLED TV, 288Hz रिफ्रेश रेट और भरपूर गेमिंग फीचर्स
  6. Facebook और WhatsApp पर अब AI से पकड़े जाएंगे ऑनलाइन स्कैमर्स, जानें क्या है नया अलर्ट सिस्टम
  7. Apple के iPhone Fold में हो सकता है iPad जैसा यूजर इंटरफेस
  8. Philips Baristina Bar Pro 500 कॉफी मशीन लॉन्च, 1 मिनट में तैयारी होगी शानदार कॉफी
  9. Vivo X300s में मिलेगी 7,100mAh की बैटरी, गेमिंग फीचर्स 
  10. iQOO Z11x 5G भारत में 32MP फ्रंट कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, देखें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.