Reliance Jio यूज़र्स की संख्या 28 करोड़ के पार

टेलीकॉम क्षेत्र में अपने सस्ते रीचार्ज पैक से धूम मचाने वाली कंपनी Reliance Jio Infocomm को बड़ा मुनाफा हुआ है।

Reliance Jio यूज़र्स की संख्या 28 करोड़ के पार

Reliance Jio यूज़र्स की संख्या 28 करोड़ के पार

ख़ास बातें
  • 2018-19 की तीसरी तिमाही में 65 प्रतिशत बढ़ा नेट प्रॉफिट
  • कंपनी का नेट प्रॉफिट पहुंचा 831 करोड़
  • कंपनी ने Kumbh Jio Phone नेतृत्व की पेशकश भी की
विज्ञापन
टेलीकॉम क्षेत्र में अपने सस्ते रीचार्ज पैक से धूम मचाने वाली कंपनी Reliance Jio Infocomm को बड़ा मुनाफा हुआ है। पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर 2018 के बीच रिलायंस जियो इंफोकॉम के नेट प्रॉफिट में 65 प्रतिशत का उछाल आया। वित्तीय वर्ष 2018-19 के तीसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 831 करोड़ पहुंच गया। कंपनी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2017-18 के अक्टूबर-दिसंबर माह का नेट प्रॉफिट 504 करोड़ था।

Reliance Jio का अक्टूबर से दिसंबर माह का रेवेन्यू 10,383 करोड़ रहा, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में यह 6,879 करोड़ था। 31 दिसंबर 2018 तक रिलायंस जियो का सब्सक्राइबर बेस 28.01 करोड़ पहुंच चुका था। हर सब्सक्राइबर से कमाई 131.7 रुपये से थोड़ी कम होकर 130 रुपये प्रति माह हो गई है। प्रति यूजर की औसत डेटा खपत 10.8 जीबी प्रति माह और प्रति यूजर की औसत वॉयस खपत 794 मिनट प्रति माह रही। वीडियो खपत में तेजी से बढ़त दर्ज की गई और कंपनी ने बताया कि आंकड़ा प्रति माह 460 करोड़ ऑवर रहा।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने हाल ही में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए प्रयागराज में शुरू हुए Kumbh Mela 2019 के लिए Kumbh Jio Phone नेतृत्व की पेशकश की थी। 'कुंभ जियो फोन' के माध्यम से आपको आगामी कुंभ मेला 2019 से संबंधित हर छोटी-बड़ी अहम जानकारी आसानी से मिलेगी। रिलांयस जियो के मुताबिक, श्रद्धालु सर्विस सेक्शन में स्पेशल ट्रेन व बस, रूट मैप्स समेत कई अन्य जरूरी जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे। केवल इतना ही नहीं, कंपनी ने कुथ समय पूर्व एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Jio Browser को भी लॉन्च किया था।
यह 8 भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Reliance Jio
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »