रिलायंस जियो सिम कुछ दिनों में सामान्य रूप से मिलने लगेंगे

रिलायंस जियो सिम कुछ दिनों में सामान्य रूप से मिलने लगेंगे
विज्ञापन
लगभग महीने भर पहले दूरसंचार सेवाएं शुरू करने वाली कंपनी रिलायंस जियो को उम्मीद है कि ‘थोड़े ही दिनों’ में उसके सिम पूरे देश में ग्राहकों को सामान्य तरीके से मिलने लगेंगे और इसके लिए कतार या प्रतीक्षा नहीं करनी होगी। सिम मांग सामान्य होने पर कंपनी 4जी स्मार्टफोन से ‘कोड जेनरेट’ करने की मौजूदा अनिवार्यता को भी समाप्त कर देगी।

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस जियो इन्फोकॉम ने पांच सितंबर से अपनी 4जी सेवाओं की शुरआत की थी। तभी से जियो के सिम के लिए मारामारी है और भावी ग्राहकों को लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। कंपनी का कहना है कि वह वास्तविक ग्राहकों को सिम उपलैाता सुनिश्चित करने के लिए अनेक कदम उठा रही है। उसने सिम एक्टिवेशन के लिए अत्यधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया है जिससे उसे उम्मीद है कि उसके सिम के लिए ग्राहकों की परेशानी दूर होगी।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने स्वीकार किया कि जियो सिम को लेकर ग्राहकों का रझान कंपनी की अपेक्षाओं से कहीं अच्छा रहा लेकिन कंपनी मांग को पूरा करने के लिए तैयार है। इस समय कंपनी हर दिन ‘बड़ी संख्या में’ सिम जारी कर रही है। दूरसंचार विभाग की बाध्यताओं के चलते वह एक सीमा से अधिक सिम जारी नहीं कर सकती। अधिकारी ने हालांकि जारी किए जाने वाले सिम की संख्या नहीं बताई।

उन्होंने कहा कि चूंकि इस साल के आखिर तक उसकी सारी सेवाएं मुफ्त हैं इसलिए सिम की मांग ज्यादा है। यह अवधि समाप्त होने यानी नये साल से रख थोड़ा बदलेगा और वास्तविक ग्राहक ही सामने आएंगे तो सिम की मांग युक्तिसंगत होगी। एक बार मांग सामान्य होने पर कंपनी 4जी स्मार्टफोन से ‘कोड जेनरेट’ करने की अनिवार्यता समाप्त कर देगी और यह सामान्य सिम की तरह मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि कंपनी ने हाल ही में ऑनलाइन रिटेल कंपनी शापक्लूज से गठजोड़ किया है। इसके तहत इस पोर्टल के जरिए चुनींदा फोन खरीदने वालों को जियो की सिम मुफ्त मिलेगी। इसके अलावा इसका सिम रिलायंस डिजिटल, डिजिटल एक्सप्रेस व डिजिटल एक्सप्रेस मिनी स्टोर से नि:शुल्क लिया जा सकता है।

सोशल मीडिया में इस तरह की अफवाहें है कि जिस स्लाट में जियो सिम इस्तेमाल कर ली वह लॉक हो जाएगा और बाद में उसमें किसी और कंपनी का सिम काम नहीं करेगा। अधिकारी ने इन सारी अफवाहों को ‘बुनियाद, दुष्प्रचार व असत्य’ बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि तकनीकी रूप से ऐसी कोई स्थिति संभव नहीं है। कंपनी ने ‘कोड जेनरेट’ करने की बाध्यता भी इसी लिए लागू की है ताकि सिम केवल उन्हीं लोगों को मिले जिनके पास 4जी फोन है या एक ही फोन पर कई सिम नहीं ले लिए जाएं। कंपनी चार महीने की ‘वेलकम ऑफर अवधि’ में वायस व डेटा सहित अपनी सभी सेवाओं की नि:शुल्क पेशकश कर रही है।

कंपनी ने कम से कम समय में दस करोड़ ग्राहक बनाने का लक्ष्य रखा है। अािकारी ने कहा कि कंपनी सिम एक्टिवेशन के लिए अत्यधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर रही है। आधार कार्ड वाले ग्राहक को किसी तरह की फोटो या प्रति ले जाने की जरूरत नहीं है बल्कि कंपनी की मशीन अधार कार्ड के नंबर के आधार पर ही सारी जानकारी डेटा से लेकर फार्म खुद ब खुद भर देती है। यानी किसी तरह का फार्म भी नहीं भरना पड़ता। इस तरह से कुछ मिनटों में नया सिम एक्टिवेट हो जाता है। अधिकारी ने उम्मीद जताई कि इससे भी कंपनी कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा सिम जारी कर सकेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio Sim, Reliance jio 4G

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »