3 महीने की वैलिडिटी, 2.5GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Jio के 2 प्लान लॉन्च, जानें कीमत

349 रुपये के जियो प्रीपेड टैरिफ में 2.5GB डेली हाई-स्पीड डेटा के साथ अनलिमिटेज वॉयस कॉलिंग और 30 दिनों के लिए प्रति दिन 100 SMS का बेनिफिट मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 जनवरी 2023 20:39 IST
ख़ास बातें
  • दोनों प्लान में 2.5GB डेली डेटा, 100 डेली SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी
  • 349 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 30 दिन और 899 रुपये के प्लान की 90 दिन है
  • समान बेनिफिट्स वाला 2,023 रुपये प्लान भी है, जिसकी वैधता 252 दिन है
Reliance Jio ने 2.5GB डेली डेटा बेनिफिट के साथ दो प्रीपेड प्लान पेश किए हैं, जिसकी कीमत 349 रुपये 899 रुपये है। दोनों प्रीपेड प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS बेनिफिट्स और JioCinema, JioTV, JioCloud व JioSecurity सहित Jio ऐप्स का मुफ्त एक्सेस भी मिलता है। 349 रुपये के जियो प्लान की वैलिडिटी 30 दिन है, जबकि 899 रुपये का जियो प्लान तीन महीने के लिए वैध होगा।
 

Reliance Jio Rs. 349 benefits

रिलायंस जियो द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किए गए प्लान की डिटेल्स के अनुसार, 349 रुपये के जियो प्रीपेड टैरिफ में 2.5GB डेली हाई-स्पीड डेटा के साथ अनलिमिटेज वॉयस कॉलिंग और 30 दिनों के लिए प्रति दिन 100 SMS का बेनिफिट मिलेगा। यूजर्स को JioCinema, JioTV, JioCloud और JioSecurity का फ्री एक्सेस भी मिलेगा। साथ ही, योग्य सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड 5G कवरेज भी मिलेगी।
 

Reliance Jio Rs. 899 benefits

Jio का 899 रुपये प्रीपेड प्लान 349 रुपये के प्लान के समान बेनिफिट्स देता है, लेकिन इसमें वैधता बढ़ जाती है। यह पैक 90 दिनों के लिए असीमित वॉयस कॉलिंग और प्रति दिन 100 एसएमएस के साथ 2.5GB डेली डेटा देगा। अन्य लाभ जैसे JioCinema, JioTV, JioCloud, और JioSecurity का मुफ्त एक्सेस, साथ ही योग्य ग्राहकों के लिए अनलिमिटेज 5G डेटा समान रहेगा।

इन दो प्लान के अलावा एक 2,023 रुपये प्लान भी है, जो इन दोनों प्लान के समान बेनिफिट्स देता है, लेकिन इसमें 252 दिनों की वैधता मिलती है, जिसका मतलब है कि कुल वैलिडिटी के दौरान इसमें 630GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है।

Reliance Jio यूजर्स इन प्रीपेड प्लान को MyJio ऐप, Jio वेबसाइट और PhonePe, Google Pay, Paytm, और अन्य रिचार्ज सर्विस के जरिए रिचार्ज कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio, jio 349, Jio 349 Plan, Jio 899, Jio 899 Plan
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश
  2. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  3. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  4. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  5. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  7. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  8. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  10. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.