रिलायंस जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने के लिए मिल सकता है और वक्त

विज्ञापन
संकेत विजयसारथी, अपडेटेड: 27 मार्च 2017 10:50 IST
ख़ास बातें
  • अभी तक सिर्फ 2.2-2.7 करोड़ ग्राहकों ने प्राइम सब्सक्रिप्शन लिया
  • रिलायंस जियो ने 10 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पिछले महीने हासिल किया था
  • अभी 31 मार्च 2017 तक प्राइम मेंबरशिप ली जा सकती है
रिलायंस जियो का 'हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर 31 मार्च 2017 को खत्म हो जाएगा। वैसे, ग्राहकों के पास रिलायंस जियो की सेवाओं को किफायती दरों में पाने के लिए रिलायंस जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन का विकल्प है। रिलायंस जियो यूज़र शुक्रवार (31 मार्च) तक जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। भले ही यह ऑफर लुभाने वाला हो, लेकिन अब तक कई यूज़र ने जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है। इस वजह से कंपनी जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा सकती है।

यह जानकारी टेलीएनेलिसिस द्वारा दी गई है। रिपोर्ट में रिलायंस जियो के सूत्रों के हवाले से खबर दी गई है कि उम्मीद से कम साइन अप होने के कारण जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने की आखिरी तारीख बढ़ाई जा सकती है। बताया गया है कि टेलीकॉम कंपनी आखिरी तारीख को बढ़ाने का फैसला कर सकती है, क्योंकि अभी तक 10 करोड़ ग्राहकों में से सिर्फ 2.2-2.7 करोड़ ग्राहकों ने प्राइम सब्सक्रिप्शन लिया है। यह आंकड़ा कंपनी द्वारा प्राइम मेंबरशिप के लिए तय किए गए लक्ष्य का आधा है। हालांकि, अभी आखिरी फैसला नहीं लिया गया है।
Advertisement

रिलायंस जियो ने 10 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पिछले महीने हासिल किया था। इसकी जानकारी देते हुए कंपनी ने नए जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन का ऐलान किया। सूत्रों के मुताबिक, अभी तक 22-27 मिलियन ग्राहकों ने जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लिया है। 31 मार्च की डेडलाइन नज़दीक होने के वजह से मेंबरशिप में और इज़ाफे की उम्मीद बेहद कम है।

(पढ़ें: सबसे बेहतर डेटा प्लान किसका?)

ब्रोक्रेज फर्म बर्नस्टीन ने हाल ही में एक अध्ययन किया था जिसके मुताबिक ज़्यादातर जियो ग्राहक हैप्पी न्यू ईयर ऑफर खत्म होने के बाद कंपनी के साथ जुड़े रहना चाहेंगे।
Advertisement

रिलायंस जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन
रिलायंस जियो का जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन 99 रुपये का है। वहीं, 303 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज पैक के साथ ग्राहक को 28 जीबी 4जी डेटा दिया जाएगा। जियो प्राइम पोस्टपेड ग्राहकों को बिलिंग साइकिल में 30 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान में जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने वाले ग्राहक हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा इस्तेमाल कर सकेंगे।
Advertisement

जिन यूज़र के लिए 1 जीबी डेटा कम है वे 499 रुपये वाला जियो प्राइम रीचार्ज पैक के साथ 56 जीबी डेटा पाएंगे। इसमें हर दिन 2 जीबी डेटा ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। पोस्टपेड ग्राहकों को 60 जीबी 4जी डेटा दिया जा रहा है।


Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.