Jio Phone यूज़र्स के लिए लॉन्च हुए तीन नए ऑल-इन-वन सालाना प्लान, जानें फायदे

1,501 रुपये के ऑन-इन-वन एनुअल प्लान में 504 जीबी डेटा मिलता है, जिसमें आप प्रतिदिन 1.5जीबी डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाकि सभी बेनेफिट्स बाकि दो प्लान जैसे ही हैं।

Jio Phone यूज़र्स के लिए लॉन्च हुए तीन नए ऑल-इन-वन सालाना प्लान, जानें फायदे
ख़ास बातें
  • तीनों नए ऑल-इन-वन प्लान की वैधता 336 दिन हैं
  • इससे पहले Jio के ऑल-इन-वन प्लान कम वैधता के साथ आते थे
  • 1,001 रुपये के प्लान में मिलेगा कुल 49 जीबी डेटा
विज्ञापन
Reliance Jio ने अपने जियो फोन यूज़र्स के लिए ऑल-इन-वन प्रीपेड एनुअल प्लान्स पेश किए हैं। यह नए ऑन-इन-वन प्रीपेड प्लान में लम्बी वैधता के साथ आते हैं। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इन तीन नए प्रीपेड प्लान को लिस्ट कर दिया है, जो कि 1,001 रुपये, 1,301 रुपये और 1,501 रुपये के साथ आते हैं। इन प्लान के साथ जियो फोन यूज़र्स को 504 जीबी तक का डेटा एक साल की अवधि तक के लिए प्राप्त होगा। यह प्लान उन जियो फोन यूज़र्स के लिए फायदेमंद साबित होगा, जो कि मासिक प्लान की जगह वन-टाइम रीचार्ज का विकल्प तलाश रहे थे।

नए Jio Phone annual प्रीपेड प्लान की कीमत 1,001 रुपये, 1,301 रुपये और 1,501 रुपये है। 1,001 रुपये के ऑन-इन-वन एनुअल प्लान में कुल 49 जीबी डेटा प्राप्त होगा, जिसमें आप प्रतिदिन 150 एमबी डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, 150 एमबी के बाद डेटा स्पीड घटकर 64kbps हो जाएगी। इस प्लान में डेटा के अतिरिक्त आपको अनलिमिटेड जियो टू जियो वॉयस कॉल प्राप्त होगा, जबकि जियो टू नॉन जियो वॉयस कॉल में आपको 12,000 मिनट्स प्राप्त होंगे। इसके अलावा इसमें प्रतिदिन 100 SMS और कॉम्पलिमेंट्री जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन प्राप्त होगा। यह प्लान बाकि दो प्लान की तरह 336 दिन की वैधता के साथ आता है।

1,301 रुपये वाले ऑन-इन-वन एनुअल प्लान की बात करें, तो इसमें कुल 164 जीबी डेटा प्राप्त होगा, जिसमें आप प्रतिदिन 500 एमबी डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। बाकि सभी बेनेफिट्स 1,001 रुपये वाले प्लान जैसे ही होंगे। 1,501 रुपये के ऑन-इन-वन एनुअल प्लान में 504 जीबी डेटा मिलता है, जिसमें आप प्रतिदिन 1.5जीबी डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद के सभी बेनेफिट्स बाकि दो प्लान की तरह ही हैं।

आपको बता दें, जियो के पास इससे पहले भी चार ऑल-इन-वन प्लान्स मौजूद थे, जिसमें 75 रुपये से 185 रुपये की कीमत मौजूद है। इसमें 28 दिन की वैधता के साथ 56 जीबी डेटा मिलता है जिसमें आप रोज़ 2 जीबी का इस्तेमाल कर सकते हैं। 12,000 मिनिट्स की जगह इन प्लान में जियो टू नॉन जियो वॉयस कॉल में 500 मिनिट्स एफयूपी प्राप्त होते हैं। इसके अलावा 185 रुपये और 155 रुपये के प्लान में 100 SMS की सुविधा प्रतिदिन मिलती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  2. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  3. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  4. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  5. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  6. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  7. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  8. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  9. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  10. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »