रिलायंस जियो ने 4जी कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए सैमसंग से मिलाया हाथ

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 1 मार्च 2017 12:45 IST
इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्ल्यूसी) में मंगलवार को भारत में रिलायंस जियो इन्फोकोम लिमिटेड के लिए नेटवर्क कवरेज एवं नेटवर्क क्षमता में विस्तार करने के लिए अत्याधुनिक आई एण्ड जी (इनफिल एण्ड ग्रोथ) प्रोजेक्ट की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि नेटवर्क कवरेज एवं नेटवर्क क्षमता में विस्तार के द्वारा देश भर में एलटीई मोबाइल संचार सेवाओं को अपग्रेड करने के लिए इस संयुक्त परियोजना की शुरुआत की गई है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह परियोजना व्यापक कवरेज, बेहतर पहुंच एवं अधिकतम स्पीड के द्वारा किसी भी लोकेशन पर मौजूद उपयोगकर्ताओं को उत्कृष्ट मानकों की एलटीई सेवाएं उपलब्ध कराएगी। 850, 1800 और 2300 एमएचजेड बैण्ड्स के स्पैक्ट्रम का इस्तेमाल करते हुए, यह घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्रों में भी बेहतरीन इनडोर एवं आउटडोर कवरेज प्रदान करेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में जियो की उत्कृष्ट सेवाओं का विस्तार करते हुए 90 फीसदी से ज्यादा आबादी तक अपनी सेवाएं पहुंचाएगी।

सैमसंग पहले से ही जियो की वोल्टे सेवाओं के लिए आवश्यक एलटीई कोर, बेस स्टेशन एवं समाधान तथा राष्ट्रव्यापी नेटवर्क के निर्माण हेतु बड़े पैमाने पर डिप्लॉयमेन्ट सेवाएं उपलब्ध करा रही है। दोनों कम्पनियों ने दुनिया के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एलटीई नेटवर्क स्थापित करने में सफलता पाई है।

इस मौके पर रिलायंस जियो इन्फोकोम के अध्यक्ष ज्योतिंद्र ठक्कर ने कहा, "सैमसंग के साथ इस नई परियोजना का ऐलान करते हुए मुझे बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। हमने 170 दिनों में 10 करोड़ ग्राहक हासिल करके अपने आप को दुनिया की सबसे तेजी से विकसित होने वाली कम्पनी के रूप में स्थापित किया है और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश भर में हमारी प्रभावी एलटीई सेवाओं के कारण ही यह सम्भव हो पाया है। हम भारत को शानदार प्रणाली, मोबाइल कन्टेन्ट, ऑल-आईपी नेटवर्क एवं प्रोसेस इनोवेशन्स के द्वारा अनूठा डिजिटल अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
Advertisement

सैमसंग इलेक्ट्रोनिक्स के नेटवर्क बिजनेस के प्रमुख और अध्यक्ष यंगकी किम ने कहा, "जियो के एलटीई सोल्यूशन पार्टनर के रूप में, जियो की इस कामयाबी में योगदान देना सैमसंग के लिए गर्व की बात है। हम जियो के सहयोग से काम करते हुए एलटीई-अडवान्स्ड प्रो एवं 5जी के क्षेत्र में नए मानदण्ड स्थापित करने के लिए प्रयासरत हैं।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Samsung, 4G rollout, Reliance Jio 5G, LTE rollout, MWC, MWC 2017
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.