वोडाफोन का नया प्लान, 19 रुपये में अनलिमिटेड कॉल के साथ 4जी डेटा भी

टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो की चुनौती इतनी बड़ी है कि बाकी कंपनियों पर हर हफ्ते कुछ नया करने का दबाव बना रहता है। अब वोडाफोन ने अपने 4जी प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो नए प्लान पेश किए हैं- सुपरडे और सुपरवीक।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 26 मई 2017 11:22 IST
ख़ास बातें
  • वोडाफोन ने अपने 4जी प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो नए प्लान पेश किए हैं
  • ये प्लान क्रमशः एक दिन और हफ्ते भर की वैधता के साथ आते हैं
  • ये प्लान अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल के साथ मुफ्त डेटा के साथ आते हैं
टेलीकॉम सेक्टर में Reliance Jio की चुनौती इतनी बड़ी है कि बाकी कंपनियों पर हर हफ्ते कुछ नया करने का दबाव बना रहता है। अब वोडाफोन ने अपने 4जी प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो नए प्लान पेश किए हैं- सुपरडे और सुपरवीक। ये प्लान क्रमशः एक दिन और हफ्ते भर की वैधता के साथ आते हैं। वोडाफोन के प्रीपेड ग्राहक 19 रुपये से शुरू होने वाले इन प्लान में अनलिमिटेड कॉल के साथ 4जी डेटा का फायदा उठा पाएंगे।

Vodafone सुपरडे और वोडाफोन सुपरवीक प्लान अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल के साथ मुफ्त डेटा के साथ आते हैं। वोडाफोन सुपरडे प्लान में ग्राहक वोडाफोन नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल कर सकेंगे। 4जी हैंडसेट होने की स्थिति में 100 एमबी डेटा भी मिलेगा। बता दें कि 1 दिन की वैधता वाले इस प्लान की कीमत 19 रुपये है। इससे ज़्यादा फायदेमंद 49 रुपये वाला प्लान है। यह पैक वोडाफोन सुपरवीक प्लान का हिस्सा है। इस प्लान में भी ग्राहकों को वोडाफोन नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा मिलेगी। 4जी हैंडसेट होने की स्थिति में 250 एमबी डेटा भी मिलेगा।

(पढ़ें: रिलायंस जियो के टैरिफ प्लान)

वोडाफोन सुपरवीक का एक प्लान 89 रुपये वाला है। इस पैक में 49 रुपये वाले प्लान की बाकी सुविधा के अलावा अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 100 मिनट टॉक टाइम दिया जाएगा। वोडाफोन सुपरडे और सुपरवीक प्लान देशभर के रिटेल आउटलेट, वेबसाइट और मायवोडाफोन ऐप के ज़रिए खरीदे जा सकते हैं।
 

रिलायंस जियो के सस्ते प्लान

दूसरी तरफ, Reliance Jio के पास भी तीन ऐसे जियो पैक हैं जिनकी वैधता बेहद ही कम दिनों की है। लेकिन ये बेहद ही सस्ते प्लान हैं। ये प्लान 96 रुपये (7 दिन), 49 रुपये (3 दिन) और 19 रुपये (एक दिन) के हैं। इन सभी प्लान में आपको मुफ्त कॉल, हर दिन 100 एसएमएस और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। सबसे अहम खासियत यह है कि आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल कर सकेंगे।
  • 19 रुपये वाले प्लान में 100 एमबी डेटा (जियो प्राइम यूज़र के लिए 200 एमबी डेटा)
  • 49 रुपये वाले प्लान में 300 एमबी डेटा (जियो प्राइम यूज़र के लिए 600 एमबी डेटा)
  • 96 रुपये वाले प्लान में 600 एमबी डेटा (जियो प्राइम यूज़र के लिए 7 जीबी डेटा, 4जी स्पीड में दैनिक सीमा 1 जीबी)   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  13. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  14. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.