रिलायंस जियो ने बनाया नया कीर्तिमान, ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ पार

रिलायंस जियो ने बनाया नया कीर्तिमान, ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ पार
विज्ञापन
रिलायंस जियो ने नया कीर्तिमान बना दिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के नए टेलीकॉम वेंचर रिलायंस जियो ने 10 करोड़ यूज़र बेस का आंकड़ा पार कर लिया है। बुधवार को कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने यह जानकारी दी।

अंबानी ने कहा, '' हमने जियो की शुरुआत के समय कम से कम समय में 10 करोड़ ग्राहकों का लक्ष्य तय किया था। हालांकि हमने यह कल्पना नहीं की थी कि ऐसा कुछ समय में ही जाएगा। आधार की वजह से हम एक दिन में 10 लाख ग्राहक जोड़ने में कामयाब रहे और इंडस्ट्री में ऐसा पहले कभी नहीं सुना गया।''

अंबानी ने नैस्कॉम इंडिया लीडरशिप फोरम 2017 के एक सेशन में यह जानकारी दी।

अंबानी ने कहा, ''जियो की शुरुआत ऐसे समय में हुई जब दुनिया तेजी से डिजिटाइज हो रही थी। जियो प्लेटफॉर्म हमारे उद्योगों को ज्यादा प्रोडक्टिव बनाने के लिए और समस्या सुलझाने के लिए अगली जेनरेशन ऑफर करता है। ''

उन्होंने आगे बताया, ''मेरे हिसाब से, डेटा एक नया प्राकृतिक रिसोर्स है। इस तरह कहा जाए तो भारत में 1.3 बिलियन लोगों को इसका फायदा मिल रहा है।

रिलायंस जियो ने अपने शुरुआती वेलकम ऑफर के तहत मुफ्त वॉयस कॉल, डेटा देकर इंडस्ट्री में सनसनी मचा दी थी। इसके बाद कंपनी ने विवादित 'हैप्पी न्यू ईयर'  प्लान पेश कर दिया था। बाजार में जियो की एंट्री की वजह से ही एयरटेल, वोडाफोन और दूसरे ऑपरेटर को भी अपने पोस्टपेड व प्रीपेड यूज़र के लिए नए अनलिमिटेड कॉलिंग पैक लॉन्च करने पड़े। इसके अलावा इन कंपनियों को अपने मौज़ूदा रीचार्ज पैक में भी अतिरिक्त डेटा देना पड़ा।

इसी इवेंट में अंबानी ने कहा कि रिलायंस जियो उस दुनिया के लिए सबसे किफ़ायती है जहां डेटा नया तेल है। रिलायंस जियो मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में सैमसंग के साथ मिलकर एक इवेंट लॉन्च कर रही है। एमडब्ल्यूसी दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ट्रेड शो है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance jio, Jio, 100 million, mukesh ambani
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  2. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  4. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  5. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
  6. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. महंगे हो रहे स्मार्टफोन! Xiaomi ने बताई असली वजह
  8. LPG गैस के बिना भी बना सकते हैं खाना, ये 4 विकल्प आएंगे आपके काम
  9. क्या AI आपको गलत बातों पर यकीन दिला रहा है? ये नई रिसर्च आपके होश उड़ा देगी!
  10. Vivo T5 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,020mAh की बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »