• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Reliance Jio के 200 रुपये से कम के ये प्लान देते हैं अनलिमिटिड कॉल, डेटा और कई बेनिफिट्स!

Reliance Jio के 200 रुपये से कम के ये प्लान देते हैं अनलिमिटिड कॉल, डेटा और कई बेनिफिट्स!

जियो के रिचार्ज प्लान न सिर्फ अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट देते हैं बल्कि उसके साथ डेटा बेनिफिट्स, Disney+ Hotstar Mobile का फ्री सब्सक्रिप्शन और JioTV, JioCinema जैसी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन जैसे बेनिफिट्स भी देते हैं।

Reliance Jio के 200 रुपये से कम के ये प्लान देते हैं अनलिमिटिड कॉल, डेटा और कई बेनिफिट्स!
ख़ास बातें
  • Reliance Jio के 149 रुपये के प्रीपेड प्लान में डेली 1GB डेटा मिलता है।
  • 199 रुपये का Jio रिचार्ज प्लान 34.5 GB डेटा के साथ आता है।
  • जियो के रिचार्ज प्लान 119 रुपये से शरू होकर 4,199 रुपये तक जाते हैं।
विज्ञापन
Reliance Jio भारत के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटरों में से एक है। कंपनी ने 2016 में टेलीकॉम सर्विसेज शुरू की थीं। तब से लेकर अब तक इसके कस्टमर बेस में लगातार इजाफा होता चला आ रहा है। रिलायंस जियो के प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान एग्रेसिव प्राइस पर लॉन्च किए जाते हैं और ग्राहक इन्हें काफी पसंद भी करते हैं। हाल ही में कंपनी ने अपने सभी प्लानों में हल्की बढ़ोत्तरी की थी। जियो के प्लान 119 रुपये से शुरू होते हैं और 4,199 रुपये तक जाते हैं। रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद भी जियो अपने प्रीपेड प्लान्स के मामले में बाकी सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों से आगे है।   

जियो के रिचार्ज प्लान न सिर्फ अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट देते हैं बल्कि उसके साथ डेटा बेनिफिट्स, Disney+ Hotstar Mobile का फ्री सब्सक्रिप्शन और JioTV, JioCinema जैसी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन जैसे बेनिफिट्स भी देते हैं। रिलायंस जियो के 2022 के सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान हम आपको बता रहे हैं जिनकी कीमत 200 रुपये से भी कम है। इनके साथ आपको लम्बी वैलिडिटी के अलावा कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स मिलते हैं। 

Reliance Jio Rs 119 Recharge Plan:119 रुपये का जियो रिचार्ज प्लान 14 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डेटा मिलता है और आपको अनलिमिटिड वॉयस कॉल्स भी मिलती हैं जिसमें लोकल और एसटीडी कॉल शामिल हैं। इस प्लान में आपको 300 SMS भी मिलते हैं। 

Reliance Jio Rs 149 Recharge Plan: Reliance Jio के 149 रुपये के प्रीपेड प्लान में डेली 1GB डेटा मिलता है। यह पैक 20 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है जिसका अर्थ है कि आपको पूरी वैधता के लिए 20GB डेटा मिलेगा। इस प्लान में आपको रोजाना 100 एसएमएस फ्री मिलते हैं और अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग मिलती है। 

Reliance Jio Rs 155 Recharge Plan: Reliance Jio का यह प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान के तहत यूजर्स को पूरी वैलिडिटी के लिए 2GB डेटा मिलेगा। पैक में अनलिमिटिड वॉयस कॉल की भी सुविधा है और आपको 300 एसएमएस भी मिलते हैं।

Reliance Jio Rs 179 Recharge Plan: रिलायंस जियो के 179 रुपये के प्रीपेड प्लान में प्रतिदिन 1GB डेटा मिलता है। पैक 24 दिनों की वैधता के साथ आता है जिसका अर्थ है कि आपको पूरी वैधता के लिए 24GB डेटा मिलेगा। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं।

Reliance Jio Rs 199 Recharge Plan: 199 रुपये का Jio रिचार्ज प्लान 34.5GB डेटा के साथ 1.5GB प्रतिदिन की डेली लिमिट के साथ आता है। इस प्लान में लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग के लिए अनलिमिटिड वॉयस कॉल के साथ रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं। यह 23 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। 

जैसा कि हमने पहले बताया, रिलायंस जियो के रिचार्ज प्लान 119 रुपये से शरू होकर 4,199 रुपये तक जाते हैं। इसलिए ऊपर दिए गए प्रीपेड प्लानों के अलावा आप दूसरे रिचार्ज प्लान भी देख सकते हैं। लेकिन ऊपर बताये गए प्लान 200 रुपये से कम के ऐसे प्लान हैं जिनमें सस्ती कीमत में मल्टीपल बेनिफिट्स मिलते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  2. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  5. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  6. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  7. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  8. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  9. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  10. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »