Jio के ये प्लान 365 दिन तक देते हैं अनलिमिटिड कॉलिंग और 3GB तक डेली डाटा

जियो कुछ ऐसे प्लान पेश करती है जो एक साल यानि पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं।

Jio के ये प्लान 365 दिन तक देते हैं अनलिमिटिड कॉलिंग और 3GB तक डेली डाटा
ख़ास बातें
  • जियो के 365 दिन वाले प्लान 2879 रुपये से शुरू हैं।
  • कंपनी की एक साल की वैधता वाला सबसे बड़ा प्लान 4199 रुपये का है।
  • 4199 रुपये के प्लान में रोजाना 3GB डेटा मिलता है।
विज्ञापन
रिलायंस जियो (Reliance Jio)  भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर है और यह अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान पेश करती है। अगर आप हर महीने रिचार्ज के झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कंपनी कुछ ऐसे प्लान पेश करती है जो एक साल यानि पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं। आज हम आपके लिए जियो के 365 दिनों की वैधता वाले प्लान्स की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं जो इस प्रकार है- 

1. रिलायंस जियो Rs 2879 प्लान (Jio Rs 2879 Plan): जियो का यह प्लान सबसे सस्ता प्लान है जो 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें प्रतिदिन 2GB हाइ स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। यानि कि सालभर में कंपनी इस प्लान के साथ 730 GB डेटा देती है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64 Kbps रह जाती है। प्लान के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS फ्री मिलते हैं। इसके अलावा प्लान के साथ JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। 

2. रिलायंस जियो Rs 2999 प्लान (JioMart Maha Cashback Rs 2999 Plan): जियो का यह प्लान जियोमार्ट महाकैशबैक ऑफर के तहत आता है। 365 दिनों वाले इस प्लान की खास बात है कि इसमें डेली बेसिस पर 2.5GB डेटा मिलता है। यानि प्लान की वैधता तक आपको कुल 912.5 GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps रह जाती है। प्लान के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS फ्री मिलते हैं। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के तौर पर प्लान में JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। 

3. रिलायंस जियो Rs 3119 प्लान (Jio Rs 3119 Plan): कंपनी का यह प्रीपेड प्लान भी 365 दिनों की वैलिडिटी वाला है जिसमें प्रतिदिन 2GB डेटा लाभ मिलता है। इसके अलावा यह प्लान 10GB एक्स्ट्रा डेटा ऑफर करता है। 365 दिनों की अवधि के दौरान इसमें आपको 740GB कुल डेटा लाभ इसमें मिलता है। इसके साथ ही यह किसी भी नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी की अनलिमिटिड कॉलिंग सुविधा देता है। प्लान के साथ 100 एसएमएस रोजाना फ्री मिलते हैं। इसके अलावा यह प्लान अपने साथ Disney+ Hotstar, JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी देता है। 

4. रिलायंस जियो Rs 4199 प्लान (Jio Rs 4199 Plan): कंपनी का यह प्लान भी 365 दिनों की वैलिडिटी वाला है जिसमें प्रतिदिन 3GB डेटा मिलता है। इसके साथ आपको 1095 GB डेटा का कुल बेनिफिट मिलता है। प्लान के साथ अनलिमिटिड लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा मिलती है और डेली 100 SMS भी फ्री मिलते हैं। एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में प्लान के साथ Disney+ Hotstar, JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। 

रिलायंस के ये सभी प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आते हैं। ये प्लान उन ग्राहकों को लिए अधिक उपयोगी हैं जो लम्बी वैलिडिटी के साथ अधिक डेटा लाभ चाहते हैं। साथ ही जियो ऐप्स और ओटीटी ऐप्स के माध्यम से आप मनोरंजन का लाभ भी ले सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »