रिलायंस जियो का प्रीपेड रीचार्ज अब पेटीएम समेत कई वॉलेट से संभव

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 मार्च 2017 10:59 IST
रिलायंस जियो की मुफ्त सेवाएं 31 मार्च को खत्म हो रही हैं। पेटीएम ने प्रीपेड रीचार्ज के लिए टेलीकॉम ऑपरेटर की लिस्ट में रिलायंस जियो का नाम शामिल कर दिया है। देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनी ने सोशल मीडिया (ट्विटर) पर यह घोषणा की।

वहीं दूसरी तरफ, अभी पेटीएम पर जियो के पोस्टपेड बिल के भुगतान विकल्प को जोड़ा जाना बाकी है। अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। लेकिन जियोपोस्टपेड बिल भुगतान का विकल्प मई में जियो की बिलिंग साइकिल के पूरा होने पर जोड़ा जा सकता है।
Advertisement

इसके अलावा दूसरी थर्ड पार्टी रीचार्ज वेबसाइट जैसे मोबिक्विक और रीचार्जइटनाउ ने भी प्रीपेड रीचार्ज के लिए टेलाकॉम ऑपरेटर की लिस्ट में जियो का नाम शामिल कर लिया हहै। वहीं, एक और बड़ी डिजिटल वॉलेट कंपनी फ्रीचार्ज ने अभी जियो को अपनी टेलीकॉम ऑपरेटर की लिस्ट में शामिल नहीं किया है।

रिलायंस जियो के 'हैप्पी न्यू ईयर' प्लान के खत्म होने के बाद जियो यूज़र को एक अप्रैल से कंपनी की सेवाओं के लिए शुल्क देना होगा। नए प्लान के तहत भी वॉयस कॉल और रोमिंग सेवाएं जहां पूरी तरहसे मुफ्त होंगी, वहीं 4जी डेटा और साथ आने वाले ऐप के लिए शुल्क देना होगा।
Advertisement

कंपनी ने अपने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए ही, जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया है। इसके तहत कंपनी प्रीपेड रीचार्ज में उन्हीं कीमतों के साथ अतिरिक्त डेटा और 10,000 रुपये तक की सेवाएं मुफ्त देगी।
Advertisement

बता दें कि पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 ने गैज़ेट्स 360 में निवेश किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio, Jio Prepaid, Paytm

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.