रिलायंस जियो के पास है ब्रॉडबैंड कनेक्शन का करीब 40 फीसदी हिस्साः ट्राई

रिलायंस जियो के पास है ब्रॉडबैंड कनेक्शन का करीब 40 फीसदी हिस्साः ट्राई
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो लॉन्च ने लॉन्च होने के 6 महीने के अंदर बनाया ये कीर्तिमान
  • यह जानकारी टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई के आंकड़े से सामने आई है
  • इसमें वायर्ड व वायरलेस कनेक्शन को शामिल किया गया है
विज्ञापन
रिलायंस जियो लॉन्च के 6 महीने के अंदर ही देश की सबसे बड़ी ब्रॉडबैंड कनेक्शन प्रदाता कंपनी बन गई है। यह जानकारी टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई के आंकड़े से सामने आई है। आंकड़ें फरवरी महीने के हैं और इसमें वायर्ड व वायरलेस कनेक्शन को शामिल किया गया है। ट्राई के मुताबिक, ब्रॉडबैंड की मान्यता के लिए न्यूनतम स्पीड 512 केबीपीएस होनी चाहिए। रिपोर्ट से पता चला है कि फरवरी महीने में ब्रॉडबैंड कनेक्शन की संख्या 261.31 मिलियन से 2.98 प्रतिशत बढ़कर 253.75 मिलियन हो गई। इसमें से सिर्फ 4जी वायरलेस नेटवर्क देने वाली रिलायंस जियो के पास करीब 10 करोड़ 28 लाख यूज़र हैं।

मोबाइल के साथ वायर्ड ब्रॉडबैंड इंटरनेट की सुविधा देने वाली एयरेटल इस सूची में दूसरे स्थान पर है। कंपनी के पास करीब 4 करोड़ 67 लाख यूज़र (17.87 प्रतिशत) यूज़र हैं। रिलायंस जियो और एयरेटल के बाद वोडाफोन (32.06 मिलियन, 12.27 प्रतिशत), आइडिया सेल्युलर (24.31 मिलियन, 9.3 प्रतिशत) और बीएसएनएल (20.81 मिलियन, 7.69 प्रतिशत) आते हैं। अन्य वायर्ड और मोबाइल सर्विस प्रदाता कंपनियों के पास 3.46 करोड़ यूज़र हैं जिनकी हिस्सेदारी 13.24 प्रतिशत है।

मोबाइल ब्रॉडबैंड कनेक्शन में भी स्थिति वही है। रिलायंस जियो (10.28 करोड़), एयरटेल (4.46 करोड़), वोडाफोन (3.20 करोड़) और आइडिया सेल्युलर (2.43 करोड़) पहले चार स्थान पर हैं। हालांकि, इस सूची में रिलायंस कम्युनिकेशन्स ने 1.40 करोड़ मोबाइल ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ बीएसएनएल को मात दे दी है।

इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर की सूची में बीएसएनएल 99.5 लाख ग्राहकों के साथ सबसे आगे हैं। इस सूची में एयरटेल (20.7 लाख), एसीटी फाइबरनेट (11.4 लाख), एमटीएनएल (10.3 लाख) और यू ब्रॉडबैंड (6.2 लाख) भी आते हैं।

वैसे, आने वाले दिनों वायर्ड ब्रॉडबैंड कनेक्शन की सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल, रिलायंस जियो जल्द ही फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) ब्रॉडबैंड सेवा की शुरुआत करने वाली है। टेलीकॉम सेवा की तरह रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड सेवा के लिए किफायती प्लान पेश करेगी। संभव है कि इस मार्केट में भी उथल-पुथल देखने को मिले।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »