रिलायंस जियो की 4जी स्पीड भारत में सबसे धीमी, ट्राई के डेटा से हुआ खुलासा

विज्ञापन
Ravi Sharma, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2016 18:12 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो डाउनलोड स्पीड के मामले में पांचवें स्थान पर है
  • अपलोड स्पीड के मामले में तो रिलायंस जियो टॉप 5 में भी नहीं है
  • कंपनी सभी मुख्य मार्केट में इंटरनेट स्पीड के मामले में पीछे है
रिलायंस जियो ने टेलीकॉम मार्केट में धमाकेदार एंट्री की। एक तो सिर्फ 4जी नेटवर्क और साथ में किफायती रेट। इसे ग्राहकों ने हाथों-हाथ लिया। इन सबके साथ 31 दिसंबर तक मुफ्त वॉयस कॉल और इंटरनेट का फायदा। ऐसे मौका कोई नहीं चूकना चाहेगा। हालांकि, अब जो जानकारी सामने आई है वो आपको निराश करती है। पता चला है कि रिलायंस जियो देशभर के पांच टॉप टेलीकॉम कंपनियों में सबसे धीमी डाउनलोड स्पीड मुहैया कराती है।

टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए माय स्पीड वेबसाइट के आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि देशभर में रिलायंस जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 6.2 एमबीपीएस है। इस तरह है कि यह देश का पांचवां सबसे तेज 4जी नेटवर्क है।
Advertisement
 

दिल्ली सर्किल में यह नेटवर्क इस पैमाने पर तीसरे स्थान पर है, लेकिन औसत स्पीड 5.9 एमबीपीएस है। मुंबई में इस टेलीकॉम कंपनी की औसत डाउनलोड स्पीड 10.7 एमबीपीएस तक पहुंच जाती है। और कंपनी इस सर्किल में दूसरे स्थान पर काबिज है। 7.5 एमबीपीएस की औसत स्पीड होने के बावजूद कर्नाटक सर्किल में यह टॉप 5 में भी शामिल नहीं है। अफसोस की बात यह है कि ट्राई की वेबसाइट पर पश्चिम बंगाल सर्किल के लिए उपयुक्त डेटा नहीं उपलब्ध हैं।

अपलोड स्पीड के मामले में भी रिलायंस जियो का प्रदर्शन बेहद शानदार नहीं है। इस पैमाने पर यह भारत का छठा सबसे तेज 4जी नेटवर्क है। यूज़र को 4जी नेटवर्क पर 2.6 एमबीपीएस की अपलोड स्पीड मिलती है। अपलोड स्पीड के मामले मे रिलायंस कम्युनिकेशन्स तो जियो से भी धीमी है। आरकॉम की औसत स्पीड 2.1 एमबीपीएस है।
Advertisement

औसत अपलोड स्पीड के मामले में दिल्ली और मुंबई सर्किल में रिलायंस जियो चौथे स्थान पर है। यहां पर औसत अपलोड स्पीड क्रमशः 2.3 और 3 एमबीपीएस है। कर्नाटक सर्किल के यूज़र को औसतन 2.6 एमबीपीएस की अपलोड स्पीड मिलती है। हालांकि, यहां पर कंपनी छठवें स्थान पर है।
दिल्ली में रिलायंस जियो की इंटरनेट स्पीड
कर्नाटक में रिलायंस जियो की इंटरनेट स्पीड
मुंबई में रिलायंस जियो की इंटरनेट स्पीड
Advertisement

दूसरी तरफ, अगर आप ट्राई की वेबसाइट पर टेक्नोलॉजी विकल्प में 'ऑल' को चुनते हैं तो औसत 6.2 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड के साथ रिलायंस जियो सबसे तेज नेटवर्क है। हालांकि, इसमें 2जी और 3जी नेटवर्क भी शामिल हैं। ऐसा ही अपलोड स्पीड के साथ भी है। 2.4 एमबीपीएस की औसत स्पीड के साथ यहां भी रिलायंस जियो सबसे आगे है। इसकी वजह रिलायंस जियो का सिर्फ 4जी नेटवर्क होना है। वहीं, दूसरी कंपनियां 2जी और 3जी नेटवर्क भी मुहैया कराती हैं, जिनमें डाउनलोड स्पीड और भी कम है।
 

इन आंकड़ों के उजागर होने के बाद रिलायंस जियो भी हरकत में आ गई है। कंपनी ने कहा,"उसने अपने नेटवर्क के आंतरिक विश्लेषण के बाद पाया कि अन्य ऑपरेटर के साथ जियो की स्पीड तुलना करते वक्त जियो डेटा यूज़ के साथ भेदभाव हुआ है।"
Advertisement

कंपनी ने इस 'भेदभाव' को ऐसे समझाया है कि उसकी नीति हर दिन यूज़र को 4 जीबी मुफ्त डेटा देने की है। अगर कोई यूज़र 4 जीबी की सीमा को पार कर लेता है तो डाउनलोड स्पीड 256 केबीपीएस हो जाती है। इस स्पीड को 24 घंटे का सर्किल खत्म होने के बाद ही बढ़ाया जाता है। इसलिए 4 जीबी से ज्यादा डेटा खपत करने वाले यूज़र के कारण ही नेटवर्क की औसत स्पीड कम दिख रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.