रिलायंस जियो 4जी सिम यहां से खरीदें और ऐसे करें एक्टिवेट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 सितंबर 2016 17:48 IST
मुकेश अंबानी ने गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के सालाना वार्षिक बैठक में रिलायंस जियो सिम को लॉन्च करते हुए 'डेटागिरी' का नारा दिया। रिलायंस जियो सिम को कई शानदार ऑफर के साथ लॉन्च किया गया है। सबसे पहली सौगात मुफ्त वॉयस कॉल के रूप में मिली है, यानी आपको भारत में कहीं भी और किसी भी नेटवर्क पर फोन कॉल करने के लिए कोई पैसा नहीं लगेगा। हालांकि, कंपनी आपसे इंटरनेट डेटा के लिए पैसे लेगी। इसके लिए 10 अलग टैरिफ प्लान भी पेश किए गए हैं। रिलायंस जियो सिम के ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको 19 रुपये का रीचार्ज करना पड़ेगा। यह पैक सिर्फ एक दिन के लिए है। टैरिफ प्लान के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें।

अब तक यह रिलायंस जियो सिम चुनिंदा 4जी हैंडसेट के साथ मिल रहा था। हालांकि, 5 सितंबर (सोमवार) से इसे हर किसी के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। मज़ेदार बात यह है कि अभी सिम खरीदने वाले ग्राहक 31 दिसंबर 2016 तक रिलायंस जियो प्रिव्यू ऑफर का फायदा उठा सकेंगे। ऑफर के तहत रिलायंस जियो की सभी सेवाएं मुफ्त होगीं। ऐसे में 5 सितंबर को अगर रिलायंस डिजिटल स्टोर के आस-पास लंबी कतारें नज़र आएं तो चौंकिएगा मत। अब मुफ्त की सेवा का फायदा उठाने से कोई क्यों चूंके।


अब आपके मन में भी यही सवाल होगा कि रिलायंस जियो सिम कैसे खरीदा जा सकता है? यह कहां पर मिलेगा और इसे कैसे एक्टिवेट किया जा सकता है? आइए आपके इन सवालों का जवाब दें।
Advertisement

यहां से खरीद सकते हैं रिलायंस जियो सिम
जियो सिम पहले भी रिलायंस डिजिटल स्टोर और रिलायंस डिजिटल एक्सप्रेस मिनी स्टोर में उपलब्ध था। यह आगे भी जारी रहेगा। कंपनी के सिम अब चुनिंदा रिटेल स्टोर में भी मिलेंगे। संभव है कि आपके इलाके में किसी मोबाइल स्टोर में भी सिम मिल जाए। हालांकि, इसके बारे में आपको वह दुकानदार ही बता पाएगा। आपके इलाके में किन स्टोर में रिलायंस जियो सिम मिलेगा, इसकी जानकारी कंपनी की वेबसाइट से भी मिल सकती है। आप फांइड माय स्टोर टैब पर क्लिक करके इस संबंध में जानकारी जुटा पाएंगे।
Advertisement

इन डॉक्यमेंट की पड़ेगी ज़रूरत
मुकेश अंबानी ने कहा था कि अगर आपके पास आधार कार्ड है तो किसी भी जियो स्टोर से मात्र 15 मिनट में रिलायंस जियो सिम खरीदा जा सकता है। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आपको एक एड्रेस प्रूफ, आईडी कार्ड और पासपोर्ट फोटो की ज़रूरत पड़ेगी। आपको इन सारे डॉक्यूमेंट की एक फोटो कॉपी दुकान में जमा करानी होगी। इसके बाद आपको स्टोर एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा। साथ में ऑरिजनल डॉक्यूमेंट भी ले जाना ना भूलें। प्रक्रिया पूरी होते ही आपको रिलायंस जियो सिम कार्ड मिल जाएगा।
Advertisement

ऐसे काम करेगा ई-केवाईसी
कंपनी ने इसके साथ ग्राहकों की सहूलियत के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया की भी शुरुआत की है। ई-केवाईसी में आपके आधार कार्ड नंबर का इस्तेमाल किया जाएगा। स्टोर में आपको अपना आधार कार्ड नंबर देना होगा। इसके बाद आपके फिंगरप्रिंट को स्कैन करके डेटाबेस से मिलाया जाएगा। आपकी पहचान की पुष्टि होते ही रिलायंस जियो सिम कार्ड आपके हाथ में होगा। इलेक्ट्रॉनिक प्रक्रिया होने के कारण इस प्रोसेस में कम वक्त लगेगा।
Advertisement

ऐसा होगा सिम एक्टिवेट
कंपनी ने बिलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन रखी है। आपको नए सिम का बिल ईमेल आईडी पर मिलेगा। एसएमएस के जरिए भी रिसिप्ट भेजा जाएगा। एक बार जैसे ही वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, यूज़र को टेली-वेरिफिकेशन करवाने के लिए कहा जाएगा।
 

वीओएलटीई डिवाइस- आपको अपने जियो सिम से 1977 नंबर पर कॉल करना होगा। कॉल के जरिए ही टेली-वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होगी। कॉल करने से पहले सिम कार्ड खरीदते वक्त दिए गए डॉक्यूमेंट को साथ में रखना ना भूलें, इससे प्रक्रिया को पूरी करने में सहूलियत होगी।

कॉल के दौरान आपसे रिलायंस जियो नंबर बताने को कहा जाएगा जो सिम पैक के पिछले हिस्से पर लिखा होगा। इसके बाद आपके द्वारा जमा कराए गए आईडी डॉक्यूमेंट नंबर के आखिरी चार डिजिट पूछे जाएंगे। बस हो गया आपका सिम एक्टिवेट।

हालांकि, हम आपको पहले ही सचेत कर दें कि सोमवार यानी 5 सितंबर को सिम खरीदना आसान नहीं होगा। आप हर स्टोर पर लंबी कतारों की उम्मीद करें। इसके अलावा कंपनी कहती आई है कि सिम कार्ड चंद घंटों में एक्टिवेट हो जाएंगे। लेकिन हमारा अनुभव रहा है कि इस प्रक्रिया में एक-दो दिन का वक्त लग जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.