रिलायंस जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड मई में सबसे ज़्यादा, ट्राई डेटा से खुलासा

रिलायंस जियो ने मई महीने में 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार यह अब तक की सबसे अधिक 19.12 मेगाबाइट प्रति सेकंड (एमबीपीएस) रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 जून 2017 12:19 IST
ख़ास बातें
  • मई में 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित
  • भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने ज़ारी किया आंकड़ा
  • ट्राई अपनी मायस्पीड ऐप की मदद से डाउनलोड स्पीड का डेटा संग्रहण करता है
रिलायंस जियो ने मई महीने में 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार यह अब तक की सबसे अधिक 19.12 मेगाबाइट प्रति सेकंड (एमबीपीएस) रही है। ट्राई अपनी मायस्पीड ऐप की मदद से डाउनलोड स्पीड का डेटा संग्रहण करता है और उसका आकलन करता है। यह डेटा संग्रहण वास्तविक समय के आधार पर किया जाता है।  जियो 4जी नेटवर्क ने पिछले साल दिसंबर महीने में 18.146 एमबीपीएस की स्पीड के साथ टॉप पर पहुंच गई थी। लेकिन अगले ही महीने 8.345 एमबीपीएस की स्पीड के साथ चौथे स्थान पर आ गई। इसके बाद से रिलायंस जियो 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में हमेशा टॉप पर रही है। रिलायंस जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड फरवरी महीने में 17.427 एमबीपीएस, मार्च में 16.487 एमबीपीएस और अप्रैल में 18.487 एमबीपीएस रही थी।

4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में रिलायंस जियो के बाद आइडिया सेल्युलर का नंबर आता है। इस नेटवर्क पर स्पीड 13.709 एमबीपीएस रही। एयरटेल और वोडाफोन नेटवर्क पर क्रमशः 13.387 और 10.153 एमबीपीएस की स्पीड दर्ज की गई। यह लगातार चौथा महीना है जब इस सूची में जियो शीर्ष पर रही है। बता दें कि हाल ही में वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने विलय का ऐलान किया था। इसके बाद यह देश का सबसे बड़ा टेलीकॉम नेटवर्क बन गया है। नई कंपनी की मार्केट में 35 फीसदी हिस्सेदारी होगी। औसत स्पीड के लिहाज से सूची कुछ इस प्रकार है- 18.4 एमबीपीएस की स्पीड के साथ रिलायंस जियो सबसे आगे। इसके बाद आइडिया सेल्युलर 11.8 एमबीपीएस,  वोडाफोन 11.5 एमबीपीएस और एयरटेल 9.9 एमबीपीएस का स्पीड आता है।
Advertisement

4जी अपलोड स्पीड की बात करें तो रिलायंस जियो लगातार दूसरे महीने तीसरे स्थान पर है। मई महीने में सबसे तेज 4जी अपलोड स्पीड आइडिया सेल्युलर (8.459 एमबीपीएस) की थी। इसके बाद वोडाफोन (7.333 एमबीपीएस) और रिलायंस जियो (5.275 एमबीपीएस) का नंबर आता है। एयरटेल 4.641 एमबीपीएस अपलोड स्पीड के साथ चौथे स्थान पर है। इस पैमाने पर औसत स्पीड सूची का क्रम ऐसे है- आइडिया (7.2 एमबीपीएस), वोडाफोन (6.8 एमबीपीएस), एयरटेल (4.4 एमबीपीएस) और रिलायंस जियो (4.3 एमबीपीएस)।

पिछले महीने की तुलना में सभी टेलीकॉम ऑपरेटर ने 4जी डाउनलोड और अपलोड स्पीड के हिसाब बढ़त दर्ज की है। चारों टेलीकॉम कंपनियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है, खासकर पिछले साल सितंबर महीने रिलायंस जियो के लॉन्च के बाद से। शुरुआत में 6 महीने तक मुफ्त सेवा देने के बाद रिलायंस जियो ने अपनी सेवाओं के लिए शुल्क लेना शुरू कर दिया है। इसके बाद से ही एयरटेल, आइडिया, वोडाफोन और बीएसएनएल ग्राहकों को लुभाने के लिए किफायती प्लान पेश करती रही हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  3. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  4. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.