• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio के इस प्लान में 365 दिनों तक डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, OTT सब्सक्रिप्शन फ्री, जानें कीमत

Jio के इस प्लान में 365 दिनों तक डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, OTT सब्सक्रिप्शन फ्री, जानें कीमत

इस प्लान के साथ Jio Independence offer भी चल रहा है। इसमें आप 3000 रुपये तक के एक्स्ट्रा बेनिफिट, 75GB तक एक्स्ट्रा इंटरनेट डेटा भी पा सकते हैं। 

Jio के इस प्लान में 365 दिनों तक डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, OTT सब्सक्रिप्शन फ्री, जानें कीमत

प्लान की वैधता तक आपको कुल 912.5 GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है

ख़ास बातें
  • एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के तौर पर प्लान में OTT सब्सक्रिप्शन मिलता है
  • प्लान के साथ Jio Independence offer भी चल रहा है
  • इसमें आप 3000 रुपये तक के एक्स्ट्रा बेनिफिट, 75GB डेटा जीत सकते हैं
विज्ञापन
रिलायंस जियो (Reliance Jio)  भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी है और यह अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान पेश करती है। अगर आप हर महीने रिचार्ज के झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कंपनी कुछ ऐसे प्लान पेश करती है जो एक साल, यानि पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं। आज हम आपके लिए जियो के 365 दिनों की वैधता वाले ऐसे ही एक प्लान की जानकारी लेकर आए हैं जो आपको रोजाना भरपूर डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग बेनिफिट पूरे एक साल तक देता है। इस प्लान के साथ आपको खास Jio Independence Offer मिल रहा है जिसमें आप Rs 3000 तक के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स और 75GB डेटा जीत सकते हैं। इस प्लान की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 

रिलायंस जियो Rs 2999 प्लान (Reliance Jio Rs 2,999 Plan) Jio का यह प्लान आपको हर महीने रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति दिलाता है। जियो के 365 दिनों की वैधता वाले प्लान की खास बात है कि इसमें डेली बेसिस पर 2.5GB डेटा मिलता है। यानि प्लान की वैधता तक आपको कुल 912.5 GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps रह जाती है। प्लान के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS फ्री मिलते हैं। 

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के तौर पर प्लान में OTT सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसमें एक साल का Disney+ Hotstar Mobile subscription आपको मिलता है। इसकी कीमत 499 रुपये है। यानि कि आपको 500 रुपये के लगभग अतिरिक्त लाभ मिल रहा है। इसके अलावा यह प्लान आपको JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। 

JioTV के माध्यम से आप 365 दिनों तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है जो प्लान की वैधता तक एक्टिव रहेगा। JioSecurity ऐप आपके फोन में सेव किए गए महत्वपूर्ण डेटा जैसे फोन नम्बर, ईमेल एड्रेस, बैंक अकाउंट नम्बर, ओटीपी आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। वहीं, JioCloud ऐप को आप अपने फोन में स्टोरेज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके फोन की इंटरनल मेमोरी फुल हो चुकी है तो यह ऐप काफी उपयोगी साबित होती है। 

आपकों बता दें कि फिलहाल इस प्लान के साथ Jio Independence offer भी चल रहा है। इसमें आप 3000 रुपये तक के एक्स्ट्रा बेनिफिट, 75GB तक एक्स्ट्रा इंटरनेट डेटा भी पा सकते हैं। 

इसके अलावा लगभग इतनी ही कीमत में कंपनी Rs 2879 प्लान (Jio Rs 2879 Plan) पेश करती है। Jio का यह प्लान सबसे सस्ता प्लान है जो 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें प्रतिदिन 2GB हाइ स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। यानि कि सालभर में कंपनी इस प्लान के साथ 730 GB डेटा देती है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64 Kbps रह जाती है। प्लान के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS फ्री मिलते हैं। इसके अलावा प्लान के साथ JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। 

रिलायंस जियो के प्रीपेड प्लान (Reliance Jio 365 Days Validity Plans) 365 दिनों की वैधता के साथ आते हैं। ये प्लान उन ग्राहकों को लिए अधिक उपयोगी हैं जो लम्बी वैलिडिटी के साथ अधिक डेटा लाभ चाहते हैं। साथ ही जियो ऐप्स और ओटीटी ऐप्स के माध्यम से आप मनोरंजन का लाभ भी ले सकते हैं। इनकी और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की ऑफिशिअल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »