• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Reliance AGM 2019: Jio Phone 3 और Jio GigaFiber प्लान से आज उठ सकता है पर्दा, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Reliance AGM 2019: Jio Phone 3 और Jio GigaFiber प्लान से आज उठ सकता है पर्दा, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Reliance Jio Phone 3, Jio GigaFiber Broadband: Reliance AGM 2019 की आज 42वीं सालाना आम बैठक है। रिलायंस आज जियो फोन 3 और जियो गीगाफाइबर सेवा का व्यवसायिक लॉन्च कर सकती है।

Reliance AGM 2019: Jio Phone 3 और Jio GigaFiber प्लान  से आज उठ सकता है पर्दा, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Photo Credit: YouTube/The Flame of Truth

Reliance AGM 2019: Jio Phone 3 और Jio GigaFiber प्लान से आज उठ सकता है पर्दा, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

ख़ास बातें
  • जियो फोन 2 की तुलना में थोड़ा इंप्रूव हो सकता है Jio Phone 3
  • Reliance AGM 2019 की बैठक सुबह 11 बजे होगी शुरू
  • Jio GigaFiber Plans की कीमत से भी उठ सकता है पर्दा
विज्ञापन
Reliance Jio Phone 3, Jio GigaFiber Broadband Plans: Reliance AGM 2019 यानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की आज 42वीं सालाना आम बैठक है। रिलायंस आज जियो फोन 3 और जियो गीगाफाइबर सेवा का व्यवसायिक लॉन्च कर सकती है। याद करा दें कि जियो गीगाफाइबर सर्विस की घोषणा पिछले साल आम बैठक के दौरान की गई थी। इसके अलावा उम्मीद है कि कंपनी अपने स्मार्ट फीचर फोन जियो फोन 3 से भी पर्दा उठा सकती है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) आज सालाना आम बैठक के दौरान कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। आइए अब आपको इस विषय में जानकारी देते हैं कि आप इवेंट को लाइव कैसे देख सकते हैं।
 

ऐसे देखें 42nd Reliance AGM 2019 Live Stream

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सालाना आम बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी। इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग द फ्लेम ऑफ ट्रूथ के जरिए YouTube पर और जियो चैनल के माध्यम से की जाएगी। इसके अलावा इवेंट को RIL के जरिए Facebook और जियो पेज़ पर भी प्रसारित किया जाएगा। पाठक फ्लेम ऑफ़ ट्रूथ के जरिए ट्विटर पर लाइव बैठक और जियो हैंडल पर भी इवेंट को देख पाएंगे।  
 

Jio GigaFiber व्यवसायिक लॉन्च

जैसा कि हमने आपको बताया जियो गीगाफाइबर सर्विस और स्मार्ट होम सॉल्यूशन सर्विस की घोषणा पिछले साल आम बैठक के दौरान की गई थी। कंपनी ने कहा था कि गीगाफाइबर सर्विस को देशभर के 1,100 शहरों में रोल आउट किया जाएगा। कंपनी जियो गीगाफाइबर प्लान के बारे में भी जानकारी मुहैया करा सकती है क्योंकि अभी मौजूदा प्रीव्यू ग्राहक को सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए कोई भी शुल्क चार्ज नहीं किया जा रहा है और अभी प्लान के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। प्रीव्यू ग्राहकों से 4,500 रुपये या 2,500 रुपये का रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट लिया जा रहा है।
 

Jio Phone 3 Launch (उम्मीद)

जियो फोन 3 से संबंधित फिलहाल अभी अधिक जानकारी नहीं है तो ऐसे में उम्मीद है कि रिलायंस आज आम बैठक के दौरान अपने नए फीचर फोन से पर्दा उठा सकती है। रिलायंस जियो ने 2017 में आम बैठक के दौरान अपने पहले जियो फोन को लॉन्च किया था और फिर पिछले साल आम बैठक के दौरान Jio Phone 2 को उतारा गया था तो ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आज आम बैठक में जियो फोन 3 की घोषणा की जा सकती है।जि यो फोन 2 की भारत में कीमत 2,999 रुपये है अब ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि अगर कंपनी जियो फोन 3 को उतारती है तो फीचर फोन का दाम क्या होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »