India Mobile Congress 2023: प्रधानमंत्री मोदी कल करेंगे इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आगाज, 31 देश लेंगे हिस्सा

India Mobile Congress 2023: इस इवेंट में 1,300 से अधिक डेलिगेट, 400 से अधिक स्पीकर्स और लगभग 225 एग्जिबिटर्स और 400 स्टार्टअप्स शामिल होंगे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2023 15:39 IST
ख़ास बातें
  • इसमें एक लाख से ज्यादा लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है
  • इंडियन मोबाइल कांग्रेस में 31 देशों से हिस्सेदारी होगी
  • इस इवेंट का फोकस टेलीकॉम और डिजिटल सेगमेंट में आंत्रप्रेन्योरशिप पर होगा

India Mobile Congress 2023: इस फाइनेंशियल ईयर में टेलीकॉम कंपनियां लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश कर सकती हैं।

India Mobile Congress 2023: देश के सबसे बड़ी टेलीकॉम इवेंट India Mobile Congress का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 अक्टूबर को उद्धाटन करेंगे। इस तीन दिवसीय इवेंट का आयोजन टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) की ओर से संयुक्त तौर पर नई दिल्ली के प्रगति मैदान में किया जा रहा है। 

DoT ने X पर एक पोस्ट में बताया है कि इंडिया मोबाइल कांग्रेस के सातवें एडिशन का उद्धाटन प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। इसमें एक लाख से ज्यादा लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इसके अलावा 1,300 से अधिक डेलिगेट, 400 से अधिक स्पीकर्स और लगभग 225 एग्जिबिटर्स  और 400 स्टार्टअप्स होंगे। इस इवेंट में 31 देशों से हिस्सेदारी होगी। इस वर्ष इंडिया मोबाइल कांग्रेस में स्टार्टअप्स के लिए 'एस्पायर' प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। इसमें टेलीकॉम और डिजिटल सेगमेंट में युवा इनोवेटर्स के बीच आंत्रप्रेन्योरशिप को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। 
Advertisement

टेलीकॉम इंडस्ट्री से जुड़े एग्जिक्यूटिव्स और एनालिस्ट्स का कहना है कि इस फाइनेंशियल ईयर में टेलीकॉम कंपनियां अपनी 5G सर्विस का दायरा बढ़ाने के साथ ही अपने नेटवर्क को बेहतर बनाने पर फोकस कर रही हैं। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में टेलीकॉम कंपनियां लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट कर सकती हैं। कर्ज के बोझ से दबे इस सेक्टर से पिछले तीन वर्षों में कुछ कंपनियां बाहर हुई हैं। देश में पिछले वर्ष लॉन्च की गई 5G टेक्नोलॉजी पूरी तरह स्वदेशी है। फाइनेंस मिनिस्टर Nirmala Sitharaman ने बताया था कि इस टेक्नोलॉजी को कहीं से इम्पोर्ट नहीं किया गया और यह देश का प्रोडक्ट है। उनका कहना था कि अन्य देशों को भारत 5G टेक्नोलॉजी उपलब्ध करा सकता है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5G सर्विसेज को लॉन्च करते हुए कहा था, "देश के लोगों को 5G के तौर पर टेलीकॉम इंडस्ट्री की ओर से एक शानदार उपहार मिल रहा है। यह देश में एक नए दौर की शुरुआत है।" हाल ही में बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Reliance Jio ने जानकारी दी थी कि उसने 22 लाइसेंस्ड सर्विस एशिया (LSA) में से प्रत्येक में 5G नेटवर्क  के लॉन्च को पूरा कर लिया है। कंपनी ने पिछले वर्ष हासिल किए स्पेक्ट्रम के लिए सभी स्पेक्ट्रम बैंड्स में निर्धारित अवधि से पहले इस लॉन्च को पूरा किया है। इस हाई-स्पीड सर्विस से टेलीकॉम कंपनियों के रेवेन्यू में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  3. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  4. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  5. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  6. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  7. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  8. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.