Jio ने 5G डाउनलोड और अपलोड स्पीड में मारी बाजी, आया टॉप पर

Ookla ने जुलाई से दिसंबर 2024 तक भारत के मोबाइल और फिक्स्ड नेटवर्क परफॉर्मेंस की जानकारी देते हुए अपनी H2 2024 कनेक्टिविटी रिपोर्ट जारी की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2025 17:19 IST
ख़ास बातें
  • Ookla ने जुलाई में H2 2024 कनेक्टिविटी रिपोर्ट जारी की है।
  • Jio ने 174.89 स्पीड के साथ सबसे तेज नेटवर्क के तौर पर बाजी मारी है।
  • Airtel ने 5G स्टेबिलिटी में दमदार परफॉर्मेंस किया।

सबसे फास्ट मोबाइल नेटवर्क Jio का रहा।

Photo Credit: Pexels/Miguel Á. Padriñán

Ookla ने जुलाई से दिसंबर 2024 तक भारत के मोबाइल और फिक्स्ड नेटवर्क परफॉर्मेंस की जानकारी देते हुए अपनी H2 2024 कनेक्टिविटी रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में प्रोवाइडर्स और शहरों में इंटरनेट स्पीड, कंसिसटेंसी, कवरेज और यूजर्स अनुभव को शामिल किया गया है। Jio 174.89 स्पीड स्कोर के साथ भारत में टॉपर पर आया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Ookla ने बताया कि Jio ने 174.89 स्पीड स्कोर के साथ भारत के सबसे तेज मोबाइल नेटवर्क के तौर पर बाजी मारी है। इसकी औसतन डाउनलोड स्पीड 158.63 एमबीपीएस तक पहुंची जो कि Airtel के 100.67 एमबीपीएस और Vodafone Idea के 21.60 एमबीपीएस से काफी तेज है, जिसमें अपलोड स्पीड 8.93 एमबीपीएस और 62 एमएस की लेटेंसी है। 5G नेटवर्क के मामले में Jio ने 213.27 के स्पीड स्कोर और 258.54 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड के साथ पहला पायदान हासिल किया, उसके बाद Airtel 205.1 एमबीपीएस के साथ दूसरे पायदान पर रहा। Jio की 5G अपलोड स्पीड 14.54 एमबीपीएस थी, जिसमें 55 एमएस की लेटेंसी थी।

Airtel ने 5G स्टेबिलिटी में दमदार परफॉर्मेंस किया, जिसके साथ 79.8 प्रतिशत सैंपल 25 एमबीपीएस डाउनलोड और 3 एमबीपीएस अपलोड थ्रेसहोल्ड पूरा हुआ। Jio ने 5G उपलब्धता में खुद को नंबर 1 बनाया, जिसमें 73.7 प्रतिशत यूजर्स अधिकतर समय जुड़े रहे, और 65.66 के स्कोर के साथ कवरेज में सबसे आगे रहा, उसके बाद Airtel 58.17 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर आया। Airtel ने 65.73 के स्कोर के साथ बेस्ट वीडियो अनुभव हासिल किया, जबकि Jio ने 76.58 के साथ गेमिंग में पहला पायदान हासिल किया, जबकि Airtel 80.17 के साथ 5G गेमिंग में शीर्ष पर आया।

सबसे फास्ट मोबाइल नेटवर्क Jio का रहा, जिसमें स्पीड स्कोर 174.89, डाउनलोड 158.63 एमबीपीएस, अपलोड 8.93 एमबीपीएस और लेटेंसी 62 एमएस रही। सबसे फास्ट 5G नेटवर्क में Jio आया, जिसमें स्पीड स्कोर 213.27, डाउनलोड 258.54 एमबीपीएस, अपलोड 14.54 एमबीपीएस और लेटेंसी 55 एमएस हुई। 5G स्टेबिलिटी में एयरटेल ने 79.8 प्रतिशत हासिल किया। 5G उपलब्धता में Jio ने 73.7 प्रतिशत हासिल किया। कवरेज में Jio ने 65.66 प्रतिशत जबकि Airtel ने 58.17 प्रतिशत हासिल किया। वीडियो एक्सपीरियंस में एयरटेल ने 65.73 पाया, जबकि गेमिंग अनुभव में जियो ने 76.58 और एयरटेल ने 5G गेमिंग में 80.17 हासिल किया।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  4. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.