• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio ने बनाया रिकॉर्ड, 40 करोड़ ग्राहक जोड़ने वाली देश की पहली टेलीकॉम कंपनी बनी

Jio ने बनाया रिकॉर्ड, 40 करोड़ ग्राहक जोड़ने वाली देश की पहली टेलीकॉम कंपनी बनी

टेलीकॉम रेगुलेट्री अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की मंथली सब्सक्राइबर रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कुल टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स बेस जून 2020 तक 116 करोड़ था, जो कि जुलाई 2020 तक 116.4 करोड़ हो गया है। इसमें मासिक विकास दर 0.30 प्रतिशत दर्शाती है।

Jio ने बनाया रिकॉर्ड, 40 करोड़ ग्राहक जोड़ने वाली देश की पहली टेलीकॉम कंपनी बनी

Reliance Jio वायरलेस सब्सक्राइबर मार्केट शेयर को लीड कर रही है, जिसके कुल सब्सक्राइबर्स 40,08,03,819 हैं

ख़ास बातें
  • Reliance Jio ने जुलाई तक जोड़े 35.54 लाख सब्सक्राइबर्स
  • Vi (Vodafone Idea) ने खोए 37.26 लाख सब्सक्राइबर्स
  • Bharti Airtel ने भी अपने साथ 32.6 लाख सब्सक्राइबर्स को जोड़ा
विज्ञापन
Telecom regulator (TRAI) की लेटेस्ट डेटा रिलीज़ के माध्यम से खुलासा हुआ है कि Jio ने जुलाई 2020 में अपने साथ 35.54 लाख सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है, वहीं दूसरी ओर पिछले दिनों अपना नया ब्रांड लोगो लॉन्च करने वाली कंपनी Vi (Vodafone Idea) को 37.26 लाख सब्सक्राइबर्स का घाटा हुआ है। इस बीच Bharti Airtel ने भी अपने साथ 32.6 लाख और BSNL ने 3.88 लाख सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है। हालांकि, MTLN को 5,457 सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ है। इसी के साथ Reliance Jio 40 करोड़ ग्राहकों को आंकड़ा पार करने वाली देश की पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है। आपको बता दें, भारत में कुल वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या जून में 114 करोड़ थी, जो कि जुलाई के अंत तक बढ़कर 114.4 करोड़ हो गई है, इस लिहाज़ से मासिक विकास दर 0.30 प्रतिशत दर्ज की गई है।

टेलीकॉम रेगुलेट्री अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की मंथली सब्सक्राइबर रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कुल टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स बेस जून 2020 तक 116 करोड़ था, जो कि जुलाई 2020 तक 116.4 करोड़ हो गया है। इसमें मासिक विकास दर 0.30 प्रतिशत दर्शाती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, Reliance Jio वायरलेस सब्सक्राइबर मार्केट शेयर को लीड कर रही है, जिसके कुल सब्सक्राइबर्स 40,08,03,819 हैं।

31 जुलाई 2020 तक, प्राइवेट एक्सेस सर्विस प्रोवाइडर्स जैसे कि Jio, Airtel और Vi के पास वायरलेस सब्सक्राइबर्स का 89.33 प्रतिशत मार्केट शेयर था, जबकि BSNL और MTNL जैसी दो पीएसयू एक्सेस सर्विस प्रोवाइडर्स के मार्केट शेयर महज 10.67 प्रतिशत ही थे। कोलकाता टेलीकॉम सर्कल ने वायरलेस सब्सक्राइबर बेस में जुलाई महीने तक 2.03 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है।

रिपोर्ट बताती है कि जुलाई 2020 में मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) के लिए 75 लाख से भी ज्यादा निवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं।  

ट्राई की रिपोर्ट में यह भी देखा गया है कि जून में ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या बढ़कर 70.5 करोड़ हो गई, जो जून में 69.8 करोड़ थी। टॉप 5 सर्विस प्रोवाइडर्स (रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया, बीएसएनएल, और एट्रिया कन्वर्जेंस) ने जुलाई के अंत तक कुल ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स के 98.91 प्रतिशत मार्केट शेयर प्राप्त किए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Vodafone Idea, TRAI
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  2. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  3. Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
  4. Apple का iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का प्लान, कॉस्ट का बढ़ा प्रेशर
  5. Samsung के नए 2026 AI AC लॉन्च, इनमें मानसून के लिए मिलेंगे 3 खास फीचर्स
  6. Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस हो गया लीक, 5000mAh तक बैटरी के साथ 22 जुलाई को देंगे दस्तक!
  7. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  8. Sony IER-M500 ईयरबड्स हुए लॉन्च, यूनीक कलर, पारदर्शी डिजाइन के साथ जानें खास फीचर्स
  9. Asus Vivobook 14, Vivobook 15 लैपटॉप भारत में लॉन्च, 16GB रैम, Intel Core 7 सीरीज प्रोसेसर, जानें कीमत
  10. Oppo Find N7 में मिल सकती है 6,500mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »