डेटा डाउनलोड स्पीड में Airtel और Vi को पछाड़ Jio फिर से नंबर 1

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार रिलायंस की Jio ने मई में 20.7 Mbps औसत डाउनलोड स्पीड दर्ज की। इसी के साथ कंपनी 4जी डाउनलोड स्पीड में बाकी ऑपरेटर्स से आगे चल रही है।

डेटा डाउनलोड स्पीड में Airtel और Vi को पछाड़ Jio फिर से नंबर 1

6.3 Mbps स्पीड के साथ Vi 4G औसत डाउनलोड स्पीड में दूसरे स्थान पर रही।

ख़ास बातें
  • रिलायंस की Jio ने मई में 20.7 Mbps औसत 4G डाउनलोड स्पीड दर्ज की।
  • Jio की 4G अपलोड स्पीड 4.2 Mbps रही।
  • Airtel ने औसत 4G डाउनलोड स्पीड 4.7 Mbps दर्ज की।
विज्ञापन
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार रिलायंस की Jio ने मई में 20.7 Mbps औसत डाउनलोड स्पीड दर्ज की। इसी के साथ कंपनी 4जी डाउनलोड स्पीड में बाकी ऑपरेटर्स से आगे चल रही है। वहीं Vi (वोडाफोन आइडिया) ने 6.3 Mbps की अपनी उच्चतम अपलोड गति के साथ अपने सभी प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ दिया है। पिछले परिणामों की तुलना में Jio की 4G स्पीड में मामूली वृद्धि हुई थी। हालांकि यह Vi की तुलना में तीन गुना तेज थी जो कि जियो के लिए निकटतम प्रतियोगी था। TRAI के आंकड़ों के मुताबिक Jio की 4G डाउनलोड स्पीड भी Airtel द्वारा महीने के दौरान पेश की गई स्पीड से चार गुना ज्यादा थी।

TRAI द्वारा MySpeed पोर्टल पर उपलब्ध कराए गए ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि जियो ने अप्रैल महीने की अपनी 20.1 Mbps की 4जी डाउलोड स्पीड की तुलना में तीन प्रतिशत वृद्धि करते हुए मई महीने में 20.7Mbps की स्पीड दर्ज की। हालांकि जियो को वोडाफोन आईडिया ने अपलोड स्पीड के मामले में मात दे दी। वोडाफोन आइडिया की औसत 4जी अपलोड स्पीड 6.3 Mbps रही जबकि जियो की 4जी अपलोड स्पीड 4.2 Mbps रही। वोडाफोन आईडिया इस मामले में Airtel से भी कहीं आगे निकल गई। उसी महीने में Airtel की औसत 4जी अपलोड स्पीड 3.6 Mbps रही। 

मई महीने में दर्ज की गई 6.3 Mbps औसत डाउनलोड स्पीड के साथ Vi 4G डाउनलोड स्पीड में दूसरे स्थान पर रही। दूसरी ओर एयरटेल ने औसत डाउनलोड स्पीड 4.7 Mbps दर्ज की।
अगस्त 2018 में Vodafone और Idea के विलय के बाद से यह पहली बार है जब TRAI ने Vi के लिए डेटा उपलब्ध कराया है। इस रेगुलेटर ने पहले वोडाफोन और आइडिया के लिए अपने MySpeed पोर्टल पर अलग-अलग डेटा दर्ज किया था।

महत्वपूर्ण बात यह है कि TRAI द्वारा उपलब्ध कराए गए औसत गति रिकॉर्ड उस डेटा पर आधारित होते हैं जो वह रीअल टाइम के आधार पर MySpeed ऐप के माध्यम से पूरे भारत में एकत्र करता है। इसका अर्थ यह है कि आपको आंकड़ों में उपलब्ध कराई गई डेटा स्पीड तथा अपनी डिवाइस पर मिल रही डेटा स्पीड में अंतर देखने को मिल सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TRAI on average 4g download speed

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  6. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  7. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  8. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  9. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »