Vodafone-Idea विलय को मिली मंजूरी

टेलीकॉम इंडस्ट्रीज की दो जानी मानी कंपनियां Idea Cellular और Vodafone का विलय पूरा हो गया है। वोडाफोन- आइडिया मर्जर के बाद यह नई कंपनी भारती एयरटेल और रिलायंस जियो इन्फोकॉम को कड़ी चुनौती देगी।

Vodafone-Idea विलय को मिली मंजूरी
ख़ास बातें
  • Vodafone और आइडिया मर्जर से पड़ेगा टेलीकॉम कंपनियों पर असर
  • वोडाफोन-आइडिया मर्जर से Airtel और Jio को मिलेगी कड़ी चुनौती
  • जियो के आने के बाद टेलीकॉम इंडस्ट्री में चल रही है प्राइस वार
विज्ञापन
टेलीकॉम इंडस्ट्रीज की दो जानी मानी कंपनियां Idea Cellular और Vodafone का विलय पूरा हो गया है। मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी जियो इंफोकॉम समेत कई अन्य टेलीकॉम कंपनियां वोडाफोन और आइडिया की प्रतिद्धंदी कंपनी हैं।Reliance Jio ने टेलीकॉम इंडस्ट्री में आए दिन सस्ते प्लान लॉन्च करने की वजह से तहलका मचा रखा है। आइडिया ने कहा कि मर्जर के बाद मार्केट में आय का शेयर 40 प्रतिशत और कुल 400 मिलियन सब्सक्राइबर्स होने का अनुमान है। जो भारती एयरटेल के मुकाबले से कई गुना ज्यादा है। Vodafone और आइडिया मर्जर से अन्य टेलीकॉम कंपनियों पर इसका क्या असर पड़ेगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। अब देखने वाली बात यह भी होगी कि इस मर्जर से मुकाबले के लिए अन्य टेलीकॉम कंपनियां क्या रणनीति बनाकर मार्केट में उतरती हैं।

वोडाफोन और आइडिया के विलय से देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी की शुरुआत होगी जिसका आकार 23 अरब डॉलर होगा (लगभग 1.6 लाख करोड़ रुपये) है। एंटिटी बोर्ड में 12 डायरेक्टर होंगे, जिसमें चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला और सीईओ बलेश शर्मा होंगे। हिमांशु कपानिया आइडिया में मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। लेकिन वह मर्जर के एंटिटी बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर में भी अपनी सर्विस देते रहेंगे।

जुलाई में टेलीकॉम डिपार्टमेंट से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद Vodafone-Idea के मर्जर को एनसीएलटी की मंजूरी मिल गई है। रिलायंस जियो के मार्केट में आने के बाद से टैरिफ वॉर चल रहा है। मर्जर के बाद नई कंपनी का नाम वोडाफोन आइडिया लिमिटेड होगा। वोडाफोन- आइडिया मर्जर के बाद यह नई कंपनी भारती एयरटेल और रिलायंस जियो इन्फोकॉम को कड़ी चुनौती देगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Idea Cellular, Vodafone, Vodafone Idea Merger
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »