Relaince Jio के कारण 2जी मोबाइल इंटरनेट बंद होने के करीब: रिपोर्ट

भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री में 4जी नेटवर्क रिलायंस जियो की एंट्री के साथ ही क्रांतिकारी बदलाव हुए। रिलायंस जियो ने मुफ्त हाई-स्पीड डेटा देने के साथ शुरुआत की।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 जनवरी 2018 13:09 IST
भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री में 4जी नेटवर्क रिलायंस जियो की एंट्री के साथ ही क्रांतिकारी बदलाव हुए। रिलायंस जियो ने मुफ्त हाई-स्पीड डेटा देने के साथ शुरुआत की। जिसके चलते देश में तेजी से डेटा ख़पत में बढ़ोत्तरी हुई और 3जी हैंडसेट अब धीरे-धीरे पुरानी चीज बनते जा रहे हैं। और अब ऐसा लगता है कि मोबाइल पर 2जी इंटरनेट का ज़माना बीत चुका है क्योंकि देश में पूरी तरह से 4जी का कब्ज़ा हो रहा है। देश में 2जी नेटवर्क के ख़ात्मे के लिए जियो जिम्मेदार रही है। कहा जा सकता है कि मुफ्त 4जी इंटरनेट और दूसरी कंपनियों के भी कम दाम में ज़्यादा 4जी डेटा ऑफर के चलते 2जी की छुट्टी हो गई।

गुड़गांव की साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, जून 2019 से 2जी नेटवर्क पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। सीएमआर- टेलीकम्युनिकेशंस और ईएसडीएम के मुख्य विश्लेषक फैसल कावूसा ने एक रिसर्च नोट में बताया कि जियो के बाज़ार में आने से पहले, देश में 2जी मोबाइल इंटरनेट के 2022 तक मौज़ूद रहने का अनुमान था और तिमाही औसत दर के हिसाब से करीब 3 प्रतिशत की कमी आ रही था। हालांकि, जियो की मुफ्त 4जी सेवाओं (कम से कम पहले छह महीनों के लिए) के चलते बड़ी संख्या में लोगों ने हाई-स्पीड डेटा का इस्तेमाल शुरू कर दिया। जिसके चलते 2जी मोबाइल इंटरनेट में हर तिमाही में करीब 12 प्रतिशत तक की कमी आने लगी।
Advertisement
 
सीएमआर के रिसर्च नोट के अनुसार, जियो के बाज़ार में आने के तुरंत बाद अनुमान लगाया गया था कि देश में 2020 की पहली तिमाही तक मोबाइल सर्विस के लिए 2जी नेटवर्क की छुट्टी हो जाएगी। हालांकि, बाज़ार के रूख के हिसाब से अब 2-3 तिमाही पहले यानी जून 2019 के आसपास 2जी का ख़ात्मा हो जाएगा।
 

कावूसा ने रिसर्च नोट में कहा, ''फ़ीचर फोन में 4जी सेल्युलर क्षमता आने और टेलीकॉम कंपनियों द्वारा एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के लिए बंडल डेटा ऑफर दिए जाने के चलते, 4जी तेजी से डिफॉल्ट तौर पर वायरलेस इंटरनेट बनता जा रहा है।''
Advertisement
 
उनका कहना है कि टेलीकॉम ऑपरेटर को अपने मौज़ूदा 2जी इंटरनेट यूज़र को हाई-स्पीड 4जी नेटवर्क पर अपग्रेड करने के लिए काम करना होगा। कावूसा ने अपने रिसर्च नोट में कहा, ''कुछ एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के साथ बंडल ऑफर देने से काम नहीं चलेगा'' और ऑपरेटर को आगे आकर यूज़र को अपग्रेड करने के नए तरीके अपनाने होंगे।
Advertisement

एयरटेल, वोडाफोन और बीएसएनएल जैसी कंपनियों ने कम कीमत वाले एंट्री-लेवल स्मार्टफोन की प्रभावी कीमत कम करने के लिए स्मार्टफोन निर्मातओं के साथ साझेदारी की है। और इन फोन की खरीद पर कैशबैक दिया जा रहा है। रिलायंस जियो ने भी जियो फोन के नाम से 4जी क्षमता वाला फ़ीचर फोन पेश किया था, जो कैशबैक ऑफर के बाद मुफ्त हो जाता है। दोनों ही स्थिति में ग्राहकों को हैंडसेट खरीदने के लिए कुछ दाम चुकाने की जरूरत पड़ती है और इसके बाद कैशबैक पाने के लिए उन्हें एक निश्चित अमाउंट के रीचार्ज को भी हर महीने कराना पड़ेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, CMR, 2G Mobile internet, reliance jio, mobile, airtel, vodafone, BSNL, smartphone

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  5. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  6. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.