21GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आता है Jio का ये प्लान, कीमत Rs 100 से भी कम...

100 रुपये से कम की कीमत में डेली डाटा बेनेफिट व अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनेफिट मिलना काफी नमुमकिन-सा लगता है। लेकिन Jio 100 रुपये से भी कम की कीमत में एक ऐसा रीचार्ज प्लान लेकर आता है, जिसमें ग्राहकों को डेली डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स मिलते हैं।

21GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आता है Jio का ये प्लान, कीमत Rs 100 से भी कम...
ख़ास बातें
  • Jio के इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिन की है
  • प्लान में मिलता है डेली 1.5GB डाटा
  • जियो के इस प्लान में एसएमएस बेनेफिट्स मौजूद नहीं हैं
विज्ञापन
100 रुपये से कम की कीमत में डेली डाटा बेनेफिट व अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनेफिट मिलना काफी नमुमकिन-सा लगता है। लेकिन Jio 100 रुपये से भी कम की कीमत में एक ऐसा रीचार्ज प्लान लेकर आता है, जिसमें ग्राहकों को डेली डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स मिलते हैं। यह जियो के सबसे सस्ते रीचार्ज प्लान में से एक प्लान है। यदि आप जियो ग्राहक हैं और एक सस्ते रीचार्ज प्लान की तलाश कर रहे थे तो यकिनन ये प्लान आपके लिए ही है।

Jio के इस रीचार्ज प्लान की कीमत 98 रुपये है, जिसमें कंपनी आपको पूरे 14 दिन तक की वैधता प्रदान करती है। बेनेफिट्स की बात करें, तो जियो के इस 98 रुपये के रीचार्ज प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलता है जिसका मतलब यह है कि 98 रुपये में आप 14 दिन तक किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, इसमें डेली 1.5GB डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होता है। 14 दिन की वैधता के लिहाज से 98 रुपये में आपको कुल मिलाकर 21GB डाटा मुहैया कराया जाएगा।

100 रुपये से कम की कीमत होने की वजह से कंपनी इस रीचार्ज प्लान में एसएमएस बेनेफिट प्रदान नहीं करती है।

Jio के विपरित Airtel और Vi (वोडाफोन आइडिया) कंपनी का सबसे सस्ता डेली डाटा प्लान 199 रुपये का है, जिसमें आपको डेली 1 जीबी डाटा दिया जाता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Rs 98 recharge plan, Jio cheapest daily data plan
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »