Jio ने लॉन्च किए 555 और 2,999 रुपये वाले प्लान, 365 दिनों तक Disney+ Hotstar Mobile मेंबरशिप फ्री!

अकाउंट को 555 रुपये या 2,999 रुपये के Jio प्लान के साथ रिचार्ज करने के बाद आपको अपने MyJio ऐप में एक यूनीक Disney+ Hotstar मोबाइल कूपन कोड मिलेगा।

Jio ने लॉन्च किए 555 और 2,999 रुपये वाले प्लान, 365 दिनों तक Disney+ Hotstar Mobile मेंबरशिप फ्री!

Jio की तरह Airtel और Vi के पास भी Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान हैं।

ख़ास बातें
  • 555 रुपये का Jio प्रीपेड रिचार्ज प्लान 55GB डेटा तक ऑफर करता है।
  • प्लान में वॉयस कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट नहीं मिलता है।
  • 2,999 रु. का Jio प्रीपेड रिचार्ज प्लान अनलिमिटिड डेटा, वॉयस कॉल देता है।
विज्ञापन
Reliance Jio ने Disney+ Hotstar Mobile के एक साल के सब्सक्रिप्शन के साथ 555 रुपये का नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। कंपनी ने इसके मौजूदा 2,999 रुपये के वार्षिक प्रीपेड प्लान में भी 499 रुपये की कीमत का Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन जोड़ा है। 555 रुपये का Jio Cricket Data Add On Pack 55 दिनों की वैलिडिटी के साथ है। यह 55GB डेटा और Jio ऐप्स के कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। कंपनी ने नया प्लान IPL क्रिकेट टूर्नामेंट के फैन्स को ध्यान में रखकर पेश किया है। 2,999 रुपये के वार्षिक प्लान के साथ 499 रुपये का Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन ऑफर केवल सीमित समय के लिए है। 
 

Jio Rs. 555, Rs. 2,999 prepaid recharge plan benefits

Jio की एक प्रेस रिलीज के अनुसार, लॉन्च किए गए नए 555 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान और पहले से मौजूद 2,999 रुपये के प्लान के साथ अब एक साल का Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। बंडल सब्सक्रिप्शन के अलावा दोनों पैक्स में अलग-अलग बेनिफिट हैं।

555 रुपये का Jio प्रीपेड रिचार्ज प्लान 55GB डेटा तक ऑफर करता है और इसकी वैधता 55 दिनों की है। यहां ध्यान दें कि प्लान में वॉयस कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट नहीं मिलता है। इस प्लान में Jio ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

2,999 रुपये का Jio प्रीपेड रिचार्ज प्लान अनलिमिटेड डेटा (प्रति दिन 2.5GB) के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रति दिन 100 एसएमएस फ्री देता है। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है और यह Jio ऐप्स के कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। प्लान में एक साल का डिज़्नी+ हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन कंपनी ने जोड़ा है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि यह एक लिमिटिड टाइम ऑफर है।

जैसा कि पहले बताया गया है, IPL टूर्नामेंट के फैन्स को ध्यान में रखते हुए ये प्लान पेश किए गए हैं। आईपीएल 26 मार्च से शुरू हो चुका है। Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ आप लाइव स्पोर्ट्स मैच देख सकते हैं। MyJio app या Jio website पर जाकर आप 2999 रुपये और 555 रुपये के प्लान के साथ रिचार्ज कर सकते हैं। प्लान्स को थर्ड पार्टी ऐप्स और वेबसाइट्स पर जाकर भी रिचार्ज किया जा सकता है। 
 

How to activate Disney+ Hotstar Mobile subscription after recharging with the Jio plans

अकाउंट को 555 रुपये या 2,999 रुपये के Jio प्लान के साथ रिचार्ज करने के बाद आपको अपने MyJio ऐप में एक यूनीक Disney+ Hotstar मोबाइल कूपन कोड मिलेगा। इस कूपन कोड को आप हॉट स्टार सब्सक्रिप्शन ऑफर वेबपेज पर जाकर अपने मोबाइल नम्बर के साथ लॉगइन करने के बाद इस्तेमाल कर सकते हैं। आपकी एक साल की हॉटस्टर मोबाइल मेंबरशिप एक्टिवेट कर दी जाएगी। 

Jio की तरह Airtel और Vi के पास भी Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »