Jio दे रही है 300 रुपये से ज्यादा के रीचार्ज पर 100 रुपये का फायदा

Reliance Jio दूसरी सालगिराह के मौके पर जियो यूजर्स को PhonePe के जरिए 300 रुपये या उससे ज्यादा के रीचार्ज पर 50 रुपये का कैशबैक दे रही है।

Jio दे रही है 300 रुपये से ज्यादा के रीचार्ज पर 100 रुपये का फायदा
ख़ास बातें
  • ऑफर का लाभ केवल एक ही बार लिया जा सकेगा
  • 300 रुपये से अधिक के रीचार्ज पर ही मिलेगा कैशबैक
  • 24 घंटे के भीतर PhonePe अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा कैशबैक
विज्ञापन
Reliance Jio को पिछले सप्ताह दो साल पूरे हो गए। दूसरी सालगिराह के मौके पर जियो ने ग्राहकों को कई सौगातें दी। जैसे कि सबसे पहले कंपनी ने पांच दिनों के लिए प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, Cadbury Dairy Milk चॉकलेट के साथ 1 जीबी मुफ्त डेटा दिया था। अब कंपनी PhonePe के जरिए 300 रुपये या उससे ज्यादा के रीचार्ज पर 50 रुपये का कैशबैक दे रही है। कंपनी की और से पहले मिले 50 रुपये के वाउचर का इस्तेमाल करने और 50 रुपये का कैशबैक मिलने के बाद रीचार्ज पैक आपको 100 रुपये तक सस्ता पड़ेगा।

बता दें कि यह कैशबैक ऑफर केवल एक बार के लिए वैध है, यह ऑफर 21 सितंबर को समाप्त हो जाएगा। इस ऑफर का लाभ आपको तभी मिलेगा जब आप PhonePe के माध्यम से 300 या उससे अधिक का रीचार्ज कराते हैं। यूजर्स चाहें तो BHIM UPI के जरिए भी रीचार्ज कर सकते हैं लेकिन ट्रांजेक्शन फोन पे के जरिए होनी चाहिए। PhonePe ऐप में पेमेंट के लिए डेबिट, क्रेडिट कार्ड, नेट बैकिंग और वॉलेट की सुविधा मौजूद है। इस ऑफर का लाभ आप MyJio ऐप और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Jio.com से रीचार्ज करने पर भी ले सकते हैं।
 
Jio

300 रुपये से ऊपर सबसे सस्ता रीचार्ज पैक 349 रुपये का है। ट्रांजेक्शन के 24 घंटे के भीतर 50 रुपये का फोन पे गिफ्ट वाउचर क्रेडिट हो जाएगा। कैशबैक का इस्तेमाल, रिचार्ज, बिल, फोन पे पार्टनर स्टोर पर किया जा सकेगा। अगर यूजर के PhonePe वॉलेट की लिमिट समाप्त हो गई है तो अगले महीने के पहले दिन कैशबैक क्रेडिट हो जाएगा। शर्तों के मुताबिक, यदि ट्रांजेक्शन सफल नहीं होता और पैसे कट गए तो ऐसी स्थिति में आइए जानते हैं क्या होगा। पैसे कटने के बाद यदि आपको फोन पे वाउचर मिल जाता है तो आपकी राशि में से 50 रुपये काटकर वापस किए जाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Reliance Jio, Jio, PhonePe, MyJio App
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »