• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 1 साल तक Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन और डेली 2GB डाटा देता है Jio का ये प्लान, कीमत 500 रुपये से भी कम

1 साल तक Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन और डेली 2GB डाटा देता है Jio का ये प्लान, कीमत 500 रुपये से भी कम

Rs 500 से कम की कीमत में डेली 2GB डाटा और 1 साल तक Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ आता है ये Jio रीचार्ज प्लान, जानें अन्य बेनेफिट्स

1 साल तक Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन और डेली 2GB डाटा देता है Jio का ये प्लान, कीमत 500 रुपये से भी कम
ख़ास बातें
  • इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है
  • Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन 1 साल तक होगा वैध
  • सभी प्लान में शामिल है अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग
विज्ञापन
आज के वक्त में यूज़र की नज़र में एक पैसा-वूसल रीचार्ज प्लान वो ही है, जिसमें अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग, डेली SMS और डाटा एक्सेस के साथ-साथ OTT सब्सक्रिप्शन भी शामिल हो। कई यूज़र्स ओटीटी सब्सक्रिप्शन फ्री मिलने की चाहत में ज्यादा कीमत वाले वार्षिक रीचार्ज प्लान भी ले लेते हैं। लेकिन कई टेलीकॉम कंपनियां अपने छोटे वैलिडिटी रीचार्ज प्लान में सालभर तक के लिए फ्री ओटीटी सब्सक्रिप्शन पेश करती हैं। Jio उन्हीं टेलीकॉम कंपनियों में से एक है। जियो के जिस रीचार्ज प्लान की जानकारी आज हम आपको देने जा रहे हैं, उसमें आपको भले ही कम दिन की वैलिडिटी मिल रही हो लेकिन उस प्लान के तहत मिलने वाला ओटीटी सब्सक्रिप्शन पूरे सालभर तक के लिए वैध रहने वाला है। आइए जानते हैं कौन-सी है वो प्लान-

Jio के इस प्लान रीचार्ज प्लान की कीमत 499 रुपये है, जिसमें आपको 28 दिन तक की वैलिडिटी प्राप्त होती है। बेनेफिट्स की बात करें, तो यह प्लान डेली 2 जीबी डाटा सुविधा प्रदान करता है। 28 दिन की वैलिडिटी और डेली 2 जीबी डाटा बेनेफिट के हिसाब से इस इस प्लान के तहत यूज़र्स को कुल मिलाकर 56 जीबी डाटा की सुविधा प्राप्त होगी। डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर @64Kbps हो जाती है।

डाटा के अलावा, प्लान अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग सुविधा के साथ आता है, जिसमें ग्राहक पूरे 28 दिन तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं। साथ ही प्लान में डेली 100 एसएमएस की सुविधा भी प्राप्त होती है।

अब बात करते हैं इस प्लान के तहत मिलने वाले सबसे खास बेनेफिट की है, जो है OTT का फ्री सब्सक्रिप्शन। जियो के इस प्लान में आपको Disney+ Hotstar Mobile का फ्री सब्सक्रिप्शन प्राप्त होता है, वो भी पूरे 1 साल तक के लिए। बता दें, डिज़नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल की कीमत ही 499 रुपये की है। जियो इस कीमत में आपको ओटीटी सब्सक्रिप्शन के साथ टेलीकॉम बेनेफिट भी प्रदान कर रहा है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio Rs 499 recharge plan
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  7. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  9. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »