Jio के 399 रुपये वाले रीचार्ज पैक पर पाएं 50 रुपये का कैशबैक

रिलायंस जियो ने फ्लिपकार्ट के पेमेंट प्लेटफॉर्म फोनपे के साथ साझेदारी की है जिसका फायदा जियो प्रीपेड यूज़र को मिलेगा। गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि साझेदारी के तहत 399 रुपये वाले पैक से रीचार्ज कराने पर 50 रुपये कैशबैक मिलेगा।

Jio के 399 रुपये वाले रीचार्ज पैक पर पाएं 50 रुपये का कैशबैक
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो ने फ्लिपकार्ट के पेमेंट प्लेटफॉर्म फोनपे के साथ साझेदारी की
  • कैशबैक ऑफर का नाम होगा, ‘हॉलीडे हंगामा’
  • 399 रुपये वाले पैक से रीचार्ज कराने पर 50 रुपये कैशबैक मिलेगा
विज्ञापन
रिलायंस जियो ने फ्लिपकार्ट के पेमेंट प्लेटफॉर्म फोनपे के साथ साझेदारी की है जिसका फायदा जियो प्रीपेड यूज़र को मिलेगा। गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि साझेदारी के तहत 399 रुपये वाले पैक से रीचार्ज कराने पर 50 रुपये कैशबैक मिलेगा। इस कैशबैक ऑफर का नाम होगा, ‘हॉलीडे हंगामा’। यह ऑफर सिर्फ 399 रुपये के Jio रीचार्ज के साथ आएगा और इसकी अवधि 1 जून से 15 जून के बीच की होगी। इसके अलावा यूज़र को MyJio ऐप के ज़रिए ही रीचार्ज कराना होगा। याद रहे कि 399 रुपये वाले रीचार्ज पैक में जियो यूज़र को 84 दिनों तक हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी 4जी डेटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉल, 100 मुफ्त एसएमएस प्रति दिन और जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Jio के ‘Holiday Hungama’ कैशबैक ऑफर के तहत 399 रुपये वाले पैक से रीचार्ज कराने वाले यूज़र को 50 रुपये कैशबैक मिलेगा। यूज़र को रीचार्ज की राशि के भुगतान के लिए PhonePe पेमेंट विकल्प को चुनना होगा। इसके बाद ही कैशबैक मिलेगा। इस कैशबैक के साथ जियो द्वारा पहले दिए गए 50 रुपये के डिस्काउंट वाउचर को भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इस तरह से जियो का 399 रुपये का रीचार्ज पैक प्रभावी तौर पर 299 रुपये का हो जाएगा। इस तरह से ग्राहकों को पैक की कीमत पर करीब 25 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Jio-PhonePe कैशबैक ऑफर के बारे में ज़्यादा ब्योरा शुक्रवार को सामने आएगा, जब इसे आम यूज़र के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

लोकप्रिय 399 रुपये के जियो रीचार्ज पैक में यूज़र को इस्तेमाल के लिए कुल 126 जीबी डेटा मिलता है। इस पैक की वैधता 84 दिनों की है। हर दिन इस्तेमाल के लिए 4जी स्पीड में 1.5 जीबी डेटा दिया जाता है। इसके बाद 64 केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट उपलब्ध होता है। डेटा के अलावा यूज़र अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल का मज़ा ले सकते हैं। इसके अलावा हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त भेजे जा सकते हैं और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त है।

गौर करने वाली बात है कि जियो ने हाल ही में Samsung Galaxy J2 (2018) और Galaxy J7 Pro स्मार्टफोन के साथ 2,750 रुपये कैशबैक की घोषणा की थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  2. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  5. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  6. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  7. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  8. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  9. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  10. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »