Jio ने पेश किया 222 रुपये का रीचार्ज पैक, मुफ्त मिलेगा Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन

यह 222 रुपये Jio प्रीपेड पैक 15GB हाई-स्पीड डेटा देता है, जो आधार प्लान की समाप्ती तक मान्य है। डेटा लाभ के अलावा, इसमें डिज़नी+ हॉट्सर वीआईपी सदस्यता मुफ्त मिलेगी।

Jio ने पेश किया 222 रुपये का रीचार्ज पैक, मुफ्त मिलेगा Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन

Jio 222 रुपये प्रीपेड रीचार्ज पैक में 15 जीबी हाई-स्पीड डेटा भी मिलता है

ख़ास बातें
  • Jio 222 रुपये रीचार्ज पैक में मिलता है 15 जीबी हाई-स्पीड डेटा
  • 1 साल की Disney+ Hotstar मेंबरशिप के साथ आता है नया जियो प्लान
  • मौजूदा सालाना प्लान वाले यूज़र्स के लिए पेश किया गया है 222 रुपये प्लान
विज्ञापन
Jio ने एक नया 222 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज पैक पेश किया है, जो ग्राहकों का Disney+ Hotstar सर्विस की सालाना VIP सदस्यता के साथ कुछ अन्य फायदे भी देता है। यह प्लान मुख्य रूप से मौजूदा सालाना ग्राहकों के लिए पेश किया गया है, जिन्हें वार्षिक डिज़्नी+ हॉटस्टार सदस्यता का लाभ नहीं मिला। इस महीने की शुरुआत में, जियो ने उन सभी प्रीपेड यूज़र्स को डिज़्नी+ हॉटस्टार वीआईपी की एक साल की सदस्यता देना शुरू कर दिया था, जिन्होंने अपने अकाउंट को 401 रुपये प्लान, 2,599 रुपये प्लान और कुछ चुनिंदा 4G डेटा वाउचर से रीचार्ज किया था। कंपनी ने यह 222 रुपये प्लान उन सभी मौजूदा वार्षिक यूज़र्स के लिए पेश किया है, जो पहले से ही सालाना प्लान पर चल रहे हैं, जब Disney+ Hotstar लाभ की घोषणा नहीं हुई थी।

यह 222 रुपये Jio प्रीपेड पैक 15GB हाई-स्पीड डेटा देता है, जो आधार प्लान की समाप्ती तक मान्य है। डेटा लाभ के अलावा, इसमें डिज़नी+ हॉट्सर वीआईपी सदस्यता मुफ्त मिलेगी। यह पैक कुछ चुनिंदा ग्राहकों के लिए ही है, क्योंकि हम इसे अपने मौजूदा वार्षिक सदस्यता अकाउंट में नहीं देख पा रहे हैं। हालांकि, यूज़र्स ने DesiDime फोरम पर सूचित किया है कि वे इस रीचार्ज पैक को देखने में सक्षम हैं। नया पैक पेश करने की खबर सबसे पहले PriceBaba द्वारा रिपोर्ट की गई थी।

उन लोगों के लिए जो अतिरिक्त डेटा और डिज़नी+ हॉटस्टार मेंबरशिप लेना चाहते हैं, उनके लिए यह पैक काम का है। एक बार रीचार्ज करने के बाद, यूज़र्स को लाभ लेने के लिए अपने फोन पर Disney+ Hotstar ऐप डाउनलोड करना होगा और मौजूदा Jio नंबर से OTP के जरिए लॉग इन करना होगा। बता दें कि इस डेटा पैक को सीमित अवधि की पेशकश के हिस्से के रूप में पेश किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio recharge, Jio recharge offer, Jio recharge packs
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Buds 8 Lite सिंगल चार्ज में 36 घंटे बैटरी, ANC, IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Oppo Find N6 में मिलेगी क्वाड कैमरा यूनिट, Danxia कलर इमेजिंग लेंस
  3. Realme Narzo Power 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,001mAh की बैटरी
  4. Motorola Edge 70 अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  5. 7 साल तक चलने वाले RO सिस्टम के साथ Xiaomi Mijia Water Purifier 2 लॉन्च, जानें कीमत
  6. iQOO Z11x 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. Oakley Meta Vanguard और Ray-Ban Meta Gen 2 की सेल शुरू, Amazon और Flipkart से खरीद पाएंगे ग्राहक
  8. Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए लॉन्च हुआ खास मेग्नेटिक पावर बैंक, 5000mAh बैटरी, 15W वायरलैस चार्जिंग
  9. Vivo V70, V70 Elite की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. Asus ने लॉन्च किए ROG Flow Z13-KJP (GZ302EAC), ProArt GoPro Edition (PX13), TUF Gaming A14, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »