रिलायंस जियो को लेकर सालाना आम बैठक में मुकेश अबानी करेंगे बड़ी घोषणा

रिलायंस जियो को लेकर सालाना आम बैठक में मुकेश अबानी करेंगे बड़ी घोषणा
विज्ञापन
रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठक में इस साल कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी समूह की अब तक की सबसे बड़ी परियोजना जियो 4जी दूरसंचार सेवा को लेकर बड़ी घोषणा करने वाले हैं, जिसकी लागत 21 अरब रुपये है। आधिकारिक रूप से कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन उन्होंने कहा कि इस साल गुरुवार को होने वाली आमसभा में चेयरमैन कुछ बड़ी घोषणाएं करने वाले हैं और 4जी सेवा भी उनमें से एक होगी।

एक सूत्र ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया, "लेकिन, इन सेवा के व्यावसायिक लांच होने की उम्मीद न करे। यह सही है कि परीक्षण के दौरान लोग जियो का सिम लेने के लिए बड़ी संख्या में लाइन में खड़े हैं। लेकिन अभी भी इंटरकनेक्शन संबंधी कुछ समस्याएं हैं। जियो से दूसरे ऑपरेटरों के बीच के 65 फीसदी फोन कॉल विफल हो रहे हैं।"

वहीं, जियो के लांच की उम्मीद में शेयर बाजार के निवेशकों में उत्साह है और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत 1,000 रुपये से बढ़कर 1,070 रुपये हो गई है, जोकि सात फीसदी की बढ़त है और यह 52 हफ्ते की सर्वाधिक ऊंचाई 1,089.50 रुपये के काफी करीब है, जो इस साल 15 जनवरी को पहुंचा था।

जेपी मार्गन ने एक विश्लेषण में कहा, "जियो सेवा के कमर्शियल लांच के बारे में काफी उम्मीदे हैं। लेकिन हमारा अनुमान है कि अखिल भारतीय स्तर पर इस सेवा के कमर्शिलय लांच में अभी कुछ हफ्तों से लेकर कुछ महीने तक लग सकते हैं।"

मर्चेट बैंकर ने हालांकि कहा कि इस सेवा के टैरिफ प्लान को देखना रोचक होगा। साथ ही वर्तमान परीक्षण की तीन महीने की अवधि के समाप्त होने तक भी कमर्शियल सेवाएं शुरू नहीं होती हैं, तो परीक्षण अवधि को बढ़ाया जाएगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के सूत्रों का कहना है कि जियो के कमर्शियल लांच से पहले मुख्य रूप से तीन चीजों पर काम किया जा रहा है। पहला तो विभिन्न कंपनियों के हैंडसेटों का नेटवर्क पर परीक्षण, आंतरिक प्रक्रिया को पटरी पर लाना और अन्य सेवा प्रदाताओं के साथ इंटरकनेक्शन के मुद्दे को सुलझाना।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mukesh ambani, Reliance, Reliance jio, Reliance jio 4G
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की समर सेल में OnePlus, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. 400 लीटर क्षमता वाला फ्रिज Xiaomi ने किया लॉन्च, 1 घंटे में ऑटोमेटिक ही बनाता है बर्फ! जानें कीमत
  3. अंतरिक्ष में होने वाली है टक्कर! चांद से टकराएगा 8700 किमी प्रतिघंटा रफ्तार वाला रॉकेट का हिस्सा
  4. 70 फीट चौड़ा एस्टरॉयड आज पहुंच रहा धरती के पास! तबाही का खतरा?
  5. iQOO 15T आ रहा 200MP मेन कैमरा, 8000mAh बैटरी, धांसू फोटोग्राफी, गेमिंग फीचर्स के साथ, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  6. यह लैपटॉप नहीं, पावरबैंक है! Krafted Edge, लैपटॉप चार्जिंग के लिए 20,000mAh का 65W पावरबैंक, जानें सबकुछ
  7. Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी
  8. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, मेटल का होगा फ्रेम 
  9. Samsung Galaxy M47 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट, 8GB रैम, Snapdragon चिप का खुलासा
  10. 25 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »