जियो ने इस प्रीपेड रीचार्ज प्लान की वैधता घटाई

Jio के 1,299 प्रीपेड रीचार्ज पैक में पहले के मुकाबले 29 दिन कम मिलते हैं। पहले इस जियो प्लान में 365 दिन की वैधता मिलती थी, जो अब घटकर 336 दिन हो गई है।

जियो ने इस प्रीपेड रीचार्ज प्लान की वैधता घटाई

Reliance Jio के 1,299 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है

ख़ास बातें
  • Reliance Jio के इस प्रीपेड रीचार्ज पैक में 336 दिनों की वैधता मिलती है
  • प्लान में पहले 365 दिनों की वैधता मिलती थी
  • जियो 1,299 रुपये रीचार्ज प्लान में असीमित वॉयस कॉलिंग का फायदा मिलता है
विज्ञापन
Reliance Jio ने अपने सालाना प्रीपेड रीचार्ज पैक की वैधता कम कर दी है। इस प्लान की कीमत 1,299 रुपये है और इसमें अब तक 365 दिनों की वैधता मिलती थी, लेकिन अब जियो ने इस प्रीपेड रीचार्ज पैक की वैधता को घटकर 336 दिन कर दिया है। ऐसा प्रतित हो रहा है कि Jio अब अपने सालाना प्लान की वैधता मासिक प्लान में मिलने वाली 28 दिन की वैधता के हिसाब से जोड़ रहा है। 28 दिनों के हिसाब से 12 महीने में कुल वैधता 336 दिन होती है। ऐसे में अब यूज़र्स को सालना प्लान खत्म होने के बाद एक महीने का अतिरिक्त रीचार्ज कराना होगा। 

Jio के 1,299 प्रीपेड रीचार्ज पैक में पहले के मुकाबले 29 दिन कम मिलते हैं। पहले इस जियो प्लान में 365 दिन की वैधता मिलती थी, जो अब घटकर 336 दिन हो गई है। हालांकि घटी हुई वैधता को छोड़ इस प्लान में अन्य सभी फायदे पहले जैसे हैं। जियो 1,299 प्रीपेड रीचार्ज पैक में 24 जीबी 4जी डेटा, असीमित जियो से जियो वॉयस कॉलिंग, 12,000 जियो से गैर-जियो वॉयस कॉलिंग मिनट और 3,600 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा अन्य प्लान की तरह इस प्लान में भी फिल्मों और टीवी शो, म्युज़िक और अन्य सेवाओं का मुफ्त एक्सेस मिलता है। बता दें कि यह प्लान कम कीमत के साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और MyJio ऐप पर लिस्ट कर दिया गया है।

(पढ़े: Jio का 2,121 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च, यह पुराना प्लान बंद)

बता दें कि पिछले हफ्ते Reliance Jio ने 2,121 रुपये का एक नया प्रीपेड रीचार्ज प्लान भी लॉन्च किया था, जो 336 दिनों की वैधता के साथ ही आता है। हालांकि नए जियो रीचार्ज प्लान में 1,299 रुपये प्लान की तुलना में ज्यादा डेटा मिलता है। इस प्लान में प्रति दिन 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा का फायदा मिलता है। इसमें अनलिमिटेड मुफ्त जियो से जियो और लैंडलाइन वॉयस कॉलिंग का फायदा भी मिलता है। 

2,121 रुपये के जियो प्रीपेड रीचार्ज पैक में मिलने वाले फायदे कंपनी के 2,020 रुपये प्रीपेड प्लान से काफी मेल खाते हैं, लेकिन 2,020 रुपये का प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है, जिसे दिसंबर में "2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर" के रूप में शुरू किया गया था।हालांकि जियो ने 2,121 रुपये के प्लान को लॉन्च करने के साथ पुराने 2,020 रुपये के रीचार्ज प्लान को बंद कर दिया है।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »