• होम
  • टेलीकॉम
  • फ़ीचर
  • रिलायंस जियो की वेबसाइट से समर सरप्राइज़ ऑफर की छुट्टीः अब भी ऑफर पाने का ये हैं तरीके

रिलायंस जियो की वेबसाइट से समर सरप्राइज़ ऑफर की छुट्टीः अब भी ऑफर पाने का ये हैं तरीके

रिलायंस जियो की वेबसाइट से समर सरप्राइज़ ऑफर की छुट्टीः अब भी ऑफर पाने का ये हैं तरीके
ख़ास बातें
  • जियो की आधिकारिक वेबसाइट से समर सरप्राइज़ ऑफर के सारे विकल्प हटाए गए
  • लगता है कि अब रिलायंस जियो ने ट्राई के आदेश का पूरी तरह से पालन कर दिया
  • आप अब भी थर्ड पार्टी वॉलेट ऐप के ज़रिए इस ऑफर का फायदा पा सकते हैं
विज्ञापन
रिलायंस जियो ने पिछले हफ्ते जियो समर सरप्राइज़ ऑफर वापस लेने का ऐलान किया था। ऐसा ट्राई के आदेश के बाद किया गया। हालांकि, इस दौरान रिलायंस जियो ने एक महीने की कीमत में तीन महीने की सेवा वाले ऑफर को पूरी तरह से वापस नहीं लिया।

कंपनी द्वारा अपने ग्राहकों को ऐप पर बार-बार नोटिफिकेशन भेजे गए कि अगर आप अब भी जियो प्राइम मेंबर 303 रुपये से रीचार्ज कराते हैं तो उन्हें समर सरप्राइज़ का फायदा मिलेगा। लेकिन कंपनी ने साफ किया था कि उसने ऑफर को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और इसमें कुछ दिन का वक्त लगेगा। लेकिन इस दौरान 303 रुपये या महंगे पैक से रीचार्ज कराने वाले जियो प्राइम ग्राहक समर सरप्राइज़ का फायदा पाते रहेंगे। और जिन ग्राहकों ने जियो प्राइम मेंबरशिप नहीं ली है वे कुल 402 रुपये का भुगतान करके इसका फायदा उठा सकते हैं।

अब तक ग्राहक रिलायंस जियो की आधिकारिक वेबसाइट और जियो ऐप के ज़रिए रीचार्ज करके भी समर सरप्राइज़ ऑफर का फायदा पा रहे थे। लेकिन सोमवार सुबह गैजेट्स 360 ने पाया कि जियो की आधिकारिक वेबसाइट से समर सरप्राइज़ ऑफर के सारे विकल्प हटा दिए गए हैं। वहीं, जियो ऐप से हमें रीचार्ज करें का नोटिफिकेशन मिला जिसके आखिर में लिखा था Offer Ends Now। वहीं, जियो डॉट कॉम वेबसाइट और माय जियो ऐप के ज़रिए आप बूस्टर पैक या अन्य रीचार्ज तो करवा सकते हैं, लेकिन जियो प्राइम मेंबरशिप का कोई विकल्प नहीं मौज़ूद है। ऐसा लगता है कि अब रिलायंस जियो ने ट्राई के आदेश को पूरी तरह से पालन में ला दिया है।

कंपनी की वेबसाइट पर भले ही इस ऑफर को बंद कर दिया गया है, लेकिन आप अब भी थर्ड पार्टी वॉलेट ऐप के ज़रिए ग्राहक इस ऑफर का फायदा पा सकते हैं। हमें जानकारी मिली कि जियो मनी, पेटीएम और मोबिक्विक जैसे ऐप के ज़रिए ग्राहक अब भी प्राइम मेंबरशिप के साथ समर सरप्राइज़ ऑफर के लिए रीचार्ज करा सकते हैं।

इसके बाद गैजेट्स ने इन दावों की जांच करने की कोशिश की। हमने जियो मनी, पेटीएम व फ्रीचार्ज जैसे नामी पेमेंट प्लेटफॉर्म से अपने रिलायंस जियो नंबर को खास पैक से रीचार्ज करने की कोशिश की और ऐसा करने में सफल रहे।
 
paytm jio surprise offer
mobikwik jio summer surprise


रिलायंस जियो के आधिकारिक पेमेंट ऐप जियोमनी ऐप से रीचार्ज करके आप इसका फायदा पा सकते हैं। जियोमनी ऐप में आपको प्लान मेन्यू में जाकर ऑफर को खोजना होगा। आप जियो प्राइम टैब को चुन लें। यहां पर आपके लिए दो रीचार्ज ऑप्शन हैं- 402 रुपये (99 रुपये में जियो प्राइम मेंबरशिप + 303 रुपये का रीचार्ज पैक) और 598 रुपये (99 रुपये में जियो प्राइम मेंबरशिप + 499 रुपये पैक)। इसके बाद आप अपनी पसंद का पैक चुन सकते हैं और एक महीने की कीमत में तीन महीने के लिए समर सरप्राइज़ ऑफर का फायदा उठाएं। जियोमनी के साथ रीचार्ज कराने पर आप 50 रुपये का कैशबैक भी पाएंगे।

बता दें कि कंपनी की ओर से अब भी साफ नहीं किया गया है कि किस वक्त तक समर सरप्राइज़ ऑफर पूरी तरह से बंद हो जाएगा। ऐसे में हम आपको यही सुझाव देंगे कि जितनी जल्दी हो, रीचार्ज कर लें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  2. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  6. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  7. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  8. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »